Ind vs Aus Head To Head: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब बोलता है रोहित का बल्ला, जड़ चुके हैं दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी हैं. कंगारुओं के खिलाफ रोहित का बल्ला जमकर चला है. रोहित ने 42 मैचों की 42 इनिंग में कुल 2251 रन बनाये हैं. इस सूची में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे 22 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा. उसके बाद दूसरा वनडे 24 सितंबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर में खेला जाएगा. जबकि तीसरा और आखिरी वनडे सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में 27 सितंबर को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम दिसंबर तक भारत दौरे पर रहेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज को वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी हैं. कंगारुओं के खिलाफ रोहित का बल्ला जमकर चला है. रोहित ने 42 मैचों की 42 इनिंग में कुल 2251 रन बनाये हैं. इस सूची में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 मैचों की 70 पारियों में कुल 3077 रन बनाये हैं. इस सूची में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 46 मैच, 44 इनिंग में 2172 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक शतक जमाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. उनके बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कुल 8 शतक निकल चुके हैं. इस सूची में सचिन तेंदुलकर 9 शतकों के साथ टॉप पर हैं. तीसरे स्थान पर विराट कोहली ने भी अबतक 8 शतक लगाये हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं.

वनडे सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज

वनडे सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी. जिसकी शुरुआत 23 नवंबर से होगी और 3 दिसंबर को पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा. आइये सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय में जो रिकॉर्ड बने हैं उसके बारे में जानें.

Also Read: IND vs AUS: भारतीय टीम का ऐलान, पहले दो वनडे में कप्तान रोहित शर्मा को दिया गया आराम

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे – 22 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा.

दूसरा वनडे – 24 सितंबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर में खेला जाएगा.

तीसरा और आखिरी वनडे- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में 27 सितंबर को खेला जाएगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

कुल वनडे मैच – 146

भारत जीता – 54

ऑस्ट्रेलिया जीता – 82

रिजल्ट नहीं आया – 10

होम ग्राउंड्स में भारत जीता – 30

होम ग्राउंड्स में ऑस्ट्रेलिया जीता – 38

घर से बाहर भारत जीता – 14

घर से बाहर ऑस्ट्रेलिया जीता – 32

न्यूट्रल वेन्यू पर भारत जीता – 10

न्यूट्रल वेन्यू पर ऑस्ट्रेलिया जीता – 12

कुछ रोचक तथ्य

सीरीज रिजल्ट वनडे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – सबसे ज्यादा टोटल – सिडनी – ऑस्ट्रेलिया 389/4 – ऑस्ट्रेलिया 51 रन से जीता.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – सबसे ज्यादा टोटल – बेंगलुरु – भारत 383/4 – भारत 57 रन से जीता.

वनडे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे छोटा स्कोर

भारत – 63 रन – सिडनी – 8 Jan 1981 – ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता.

ऑस्ट्रेलिया – 129 रन – The Ford County Ground – भारत 118 रन से जीता.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर – 71 मैच, 70 इनिंग – 70, 3077 रन

रोहित शर्मा – 42 मैच, 42 इनिंग, 2251 रन

विराट कोहली- 46 मैच, 44 इनिंग, 2172 रन

रिकी पोंटिंग – 59 मैच, 59 इनिंग, 2164 रन

एमएस धोनी, 55 मैच, 48 इनिंग, 1660 रन

सबसे अधिक शतक

सचिन तेंदुलकर – 9 शतक

रोहित शर्मा- 8 शतक

विराट कोहली – 8 शतक

रिकी पोंटिंग – 6 शतक

स्टीव स्मिथ – 5 शतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैचों में रोहित शर्मा एक मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा – 209 रन

सचिन तेंदुलकर – 175 रन

रोहित शर्मा – नाबाद 171 रन

जॉर्ज बेली – 156 रन

स्टीव स्मिथ – 149 रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >