HPSSC Paper Leak Case: पुलिस के हत्‍थे चढ़े तीन और आरोपी, हुई गिरफ्तार

HPSSC Paper Leak Case: सतर्कता विभाग की विशेष जांच टीम ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) प्रश्नपत्र लीक मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

सतर्कता विभाग की विशेष जांच टीम ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Also Read: UPSC CSE 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों में हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (HRTC) के सेवानिवृत्त निरीक्षक रवि की पत्नी, बहन और जीजा शामिल हैं. रवि को नौ फरवरी को ढाबा मालिक सोहन के साथ गिरफ्तार किया गया था.

अधिकारी के मुताबिक तीनों अप्रैल 2023 में आयोजित हिमाचल प्रदेश सचिवालय परीक्षा (लिपिक) में शामिल हुए थे. सतर्कता विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी हैं एवं और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

सतर्कता विभाग ने नौ फरवरी को सेवानिवृत्त निरीक्षक और ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया था. दोनों की गिरफ्तारी उनके मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा होने के बाद हुई. अधिकारी ने बताया कि इन्होंने कथित तौर पर सचिवालय लिपिक श्रेणी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक किए थे जिसके परिणाम अब तक लंबित है.

एचपीएसएससी को 23 दिसंबर 2022 को प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा होने के दो महीने बाद फरवरी में भंग कर दिया गया था. एचपीएसएससी के स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) का गठन किया गया है.

सचिवालय क्लर्क ग्रेड परीक्षा के हुए थे पेपर लीक

बता दें विजिलेंस विभाग ने मोबाइल से लीक हुए प्रश्नपत्रों का पता चलने पर सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर और ढाबा मालिक को 9 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर सचिवालय क्लर्क ग्रेड परीक्षा के पेपर लीक कर दिए थे। इसका परिणाम अभी भी लंबित है.

मोबाइल से लीक हुआ था पेपर

इस मामले में राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था और इस घोटाले में अब तक लगभग 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अधिकारी के अनुसार, दो आरोपितों- ढाबा मालिक सोहन और रिटायर्ड हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम कर्मचारी रवि को तब गिरफ्तार किया गया जब यह पाया गया कि प्रश्न पत्र उनके मोबाइल फोन से लीक हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >