Entertainment News: पकंज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के पिता का 98 साल की उम्र में निधन

Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे सनी देओल की गदर 2 को लेकर. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म जल्द ही 400 करोड़ का लक्ष्य पूरा कर लेगी. गदर 2 ने मजबूत शुरुआत की और पहले दिन 41 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 377.20 करोड़ रुपये हो गया है. अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म ने पहले वीकेंड पर 23.28 करोड़ कमाये थे.

Live Updates
11:13 PM. 21 Aug 23 5:43 PM. 21 Aug

कब से शुरू होगा बिग बॉस 17?

बिग बॉस 17 30 सितंबर से शुरू होने की संभावना है. मीडिया के मुताबिक, इस सीजन शो में कपल बनाम सिंगल थीम पेश की जाएगी. पंड्या स्टोर के पूर्व अभिनेता और युगल ऐलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों की ज्यादातर पुष्टि हो चुकी है. आठ प्रतियोगियों और 5 एकल प्रतियोगियों की सूची बनाकर मेकर्स 4 जोड़ियों को लाने की संभावना है. मैत्री धारावाहिक के अभिनेता समर्थ जुरेल की भी पुष्टि होने की पूरी संभावना है.

11:13 PM. 21 Aug 23 5:43 PM. 21 Aug

काजोल की ये अदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंसटाग्राम पर तसवीरें पोस्ट की है. तसवीरों में वो बालकनी में खुलकर पोज देते हुए दिखाया गया है. मोनोक्रोम तस्वीरों में वह रेलिंग पर झुककर पोज दे रही थीं. वह काले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जो उनके बैक-ब्रश किए हुए बालों और स्मोकी आई-मेकअप लुक से पूरी तरह मेल खाता था.

https://www.instagram.com/p/CwMlINBoci_/?img_index=1

11:13 PM. 21 Aug 23 5:43 PM. 21 Aug

गुम है किसी के प्यार में की सवी ने शेयर किया मजेदार रील

सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम भाविका शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में भाविका और शक्ति एक दूसरे का हाथ पकड़कर साथ चल रहे हैं. अचानक एक महिला उनके पास से गुजरती है. शक्ति उस महिला के बारे में उत्सुक दिखता है लेकिन भाविका के कारण खुद को देखने से रोकता है. वो महिला रीवा निकलती है. वीडियो से पता चलता है कि जल्द ही रीवा शो में दोबारा से लौटने वाली है. भाविका ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “गुम है किसी के प्यार में.”

https://www.instagram.com/reel/CwKt5NBML11/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

11:13 PM. 21 Aug 23 5:43 PM. 21 Aug

शिल्पा शेट्टी का खूबसूरत अंदाज

https://www.instagram.com/p/CwM-DInNBpL/

11:13 PM. 21 Aug 23 5:43 PM. 21 Aug

पकंज त्रिपाठी के पिता का निधन

ओह माय गॉड 2 के एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया. उनके पिता की उम्र 98 साल थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज सुबह उनका निधन हुआ. कहा जा रहा है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा.

11:13 PM. 21 Aug 23 5:43 PM. 21 Aug

25 को रिलीज होगा जैस्मीन भसीन का नया गाना 

जैस्मीन भसीन और एली गोनी का नया गाना ‘सावन आ गया’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. अभिनेत्री ने अपने नए आगामी रोमांटिक डबल ‘सावन आ गया’ का पोस्टर साझा किया. जैस्मीन ने कैप्शन दिया, “सावनआगया 25 अगस्त को सिम्फनी ऑफ लव रिलीज़िंग के साथ आपके पास आ रहा है.”

https://www.instagram.com/p/CwMkOGGB6j-/

मुख्य बातें

Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे सनी देओल की गदर 2 को लेकर. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म जल्द ही 400 करोड़ का लक्ष्य पूरा कर लेगी. गदर 2 ने मजबूत शुरुआत की और पहले दिन 41 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 377.20 करोड़ रुपये हो गया है. अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म ने पहले वीकेंड पर 23.28 करोड़ कमाये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >