Deepika Padukone: मुंह छिपाकर थियेटर पहुंची दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस के चारों तरफ दिखे बॉडीगार्ड, VIDEO वायरल

इस समय बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान जादू चला रही है. दर्शकों से इस काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वो अलग अंदाज में दिख रही है.

शाहरुख खान की पठान रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी है. दोनों की जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखकर फैंस क्रेजी हुए जा रहे है. इस बीच दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो एक थियेटर में नजर आई, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल हो गया.

दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल

दीपिका पादुकोण का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में वो ऑल ब्लैक लुक में दिख रही है. दीपिका गेयटी गैलेक्सी के अन्दर जाते दिख रही है. दीपिका ब्लैक आउटफिट और मास्क लगाए दिख रही है. वो अपना चेहरा छिपाए हुए है. एक्ट्रेस पठान के लिए दर्शकों का क्या रिएक्शन है ये देखने के लिए थियेटर पहुंची थी. उनके चारों तरफ काफी कड़ी सिक्योरिटी नजर आ रही है, जो उन्हें फैंस से बचाते हुए दिख रहे है.

https://www.instagram.com/reel/Cn__uLcDeVv/
यूजर्स के कमेंट

दीपिका पादुकोण के इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उन्होंने अपना मुंह क्यों छिपाया है. एक यूजर ने लिखा, दीपिका हॉट. कई यूजर्स इस पर हार्ट इमोजी बना रहे है. बता दें कि फिल्म में शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम की मूवी सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही है.

Also Read: Pathaan: शाहरुख खान पर आया इस एक्ट्रेस का दिल, सरेआम कैमरे के सामने बोलीं- ‘मुझे दूसरी बीवी बना लो’
क्या है पठान की कहानी

पठान में विलेन भारत का एक्स रॉ एजेंट जिम (जॉन अब्राहम) है. जो पाकिस्तान के इशारे पर भारत में तबाही लाने वाला है. यह तबाही जैविक तबाही होगी. रक्तबीज से आने वाली इस तबाही को पठान (शाहरुख खान) कैसे रोकेगा. इस मिशन में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट रूबाई (दीपिका पादुकोण) पठान के साथ है, लेकिन क्यों. इसके साथ ही जिम क्यों भारत के खिलाफ है. ये सब सवालों के जवाब जानने के लिए आपको पावर पैक्ड एक्शन फिल्म को देखने की ओर रुख करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >