बंगाल में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 58 पहुंची, मुख्य सचिव बोले : कोई सूचना नहीं छिपा रही सरकार

covid19 cases in west bengal rises to 58 chief secy says govt in not hiding any information कोलकाता : कोलकाता पत्तन न्यास के हल्दिया बंदरगाह परिसर में काम करने वाले एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि के साथ ही पश्चिम बंगाल में अब तक 58 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, राज्य के मुख्य सचिव ने कहा है कि कोविड-19 से जुड़ी कोई भी सूचना सरकार नहीं छिपा रही है.

कोलकाता : कोलकाता पत्तन न्यास के हल्दिया बंदरगाह परिसर में काम करने वाले एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि के साथ ही पश्चिम बंगाल में अब तक 58 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, राज्य के मुख्य सचिव ने कहा है कि कोविड-19 से जुड़ी कोई भी सूचना सरकार नहीं छिपा रही है.

Also Read: कोरोना लॉकडाउन ने बिगाड़ा दार्जीलिंग की चाय का जायका, मौसम की पहली पत्ती हो रही खराब

कोलकाता पत्तन न्यास के हल्दिया बंदरगाह परिसर में काम करने वाला यह शख्स दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था. कोलकाता पत्तन न्यास ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. ताजा मामले के बाद पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है.

वक्तव्य में कहा गया, ‘हल्दिया में हमारे एक ठेकेदार के कर्मचारी में दो अप्रैल को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. वह निजामुद्दीन से 24 मार्च को लौटा था. हो सकता है कि वह बंदरगाह भी गया हो. निजामुद्दीन प्रकरण सामने आने के बाद हल्दिया नगर पालिका द्वारा व्यक्ति की जांच करायी गयी. इस मामले के कारण बाकी मजदूर बंदरगाह पर नहीं आये.’

Also Read: प्रधानमंत्री की लाइट ऑफ रखने की अपील पर पश्चिम बंगाल ने बैकअप आपूर्ति तैयार रखा

वक्तव्य के अनुसार, कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने वाले अधिकारियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है और बंदरगाह परिसर को बड़े स्तर पर सैनीटाइज किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐसे 65 लोगों की पहचान की है, जो मार्च में दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उनके संपर्क में आये 200 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है.

कोई जानकारी नहीं छिपायी : मुख्य सचिव

कोविड-19 से पश्चिम बंगाल में हुई मौत के आंकड़ों पर उठते सवालों के बीच राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार इस संक्रामक बीमारी के संबंध में कोई भी तथ्य या आंकड़ा छिपाने का प्रयास नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों के यात्रा विवरण तलाशने की बजाय मीडिया को ममता बनर्जी सरकार द्वारा महामारी से लड़ने के लिए उठाये गये कदमों को दिखाना चाहिए.

इस सप्ताह की शुरुआत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पर वरिष्ठ अधिकारियों ने असहमति जतायी थी. राज्य सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की एक समिति ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 7 लोगों की मौत हुई है. इसके कुछ घंटों बाद श्री सिन्हा ने कहा था कि इस बीमारी से केवल तीन लोगों की मौत हुई है और यह पता नहीं चल पाया है कि बाकी चार की मौत कोविड-19 से हुई थी या नहीं.

Also Read: बंगाल में दुर्गा पूजा पर COVID19 का साया

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उसी दिन अलग आंकड़ा प्रस्तुत किया था. इसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन प्रकाशित करना बंद कर दिया था, जिसके बाद अटकलें लगायी जा रही हैं कि सरकार सूचना को दबाने का प्रयास कर रही है.

हालांकि, श्री सिन्हा ने कहा है कि आगे से बुलेटिन नियमित रूप से जारी किया जायेगा. पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >