6000 रुपये से कम में मिल रहा ये फाड़ू स्मार्टफोन, अभी लपक लें ऑफर

Infinix Smart 7 Flipkart: इंफीनिक्स ने अपने एंट्री सेगमेंट Smart 7 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है. पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये थी लेकिन डिस्काउंट के बाद अब इस स्मार्टफोन की कीमत 6 हजार रपये से भी कम रह गयी है.

1 / 1
6000 रुपये से कम में मिल रहा ये फाड़ू स्मार्टफोन, अभी लपक लें ऑफर
फुल स्क्रीन में देखें

6000 रुपये से कम में मिल रहा ये फाड़ू स्मार्टफोन, अभी लपक लें ऑफर

6000 रुपये से कम में मिल रहा ये फाड़ू स्मार्टफोन, अभी लपक लें ऑफर

Most Affordable Smartphone: अगर आप इस समय एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें आपको ज्यादा पैसे खर्च किये बिना कमाल के फीचर्स और स्पेक्स देखने को मिल जाए तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होगी. आज हम आपको Flipkart Sale में मौजूद एक ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए इस स्मार्टफोन और इसपर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

Infinix Smart 7: इंफीनिक्स ने अपने एंट्री सेगमेंट Smart 7 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है. पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये थी लेकिन डिस्काउंट के बाद अब इस स्मार्टफोन की कीमत 6 हजार रपये से भी कम रह गयी है. चलिए इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेक्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

Infinix Smart 7 Specifications: अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कंपनी ने इसमें 6.6 इंच एचडी प्लस IPS डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है. वहीं, पावरफुल परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc Spreadtum SC9863A1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. microSD कार्ड की मदद से आप इसके स्टोरेज को 2TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं.

Infinix Smart 7 Camera and Battery: अगर आप फोटोग्राफी के शौक़ीन हैं तो बता दें कंपनी ने इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर दिया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का शूटर देखने को मिल जाता है. बैटरी सेटअप पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है.

Infinix Smart 7 Price and Offers: अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें, वैसे तो इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये हैं लेकिन, फ्लिपकार्ट पर फिलहाल इसका 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वला मॉडल 5,939 रुपये में सेल के लिए अवेलेबल हैं.

Infinix Smart 7 Exchange Offers: अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते समय अपना कोई पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो इसपर 5,650 रुपये के एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं. बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल कर आप इस स्मार्टफोन पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. केवल यहीं नहीं, इस स्मार्टफोन में आपको 1 साल की वारंटी भी मिल जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >