Bengal Chunav 2021 Update : बीजेपी नेता शुभेंंदु अधिकारी पर कोलकाता में हमला, अर्जुन सिंह ने टीएमसी पर लगाया आरोप

WB Election 2021, Bengal Vidhan Sabha Chunav LIVE Update : बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले लेफ्ट और बीजेपी (BJP) ममता सरकार पर हमलावर हो गयी है. लेफ्ट पार्टी अपने कार्यकर्ता की मौत के बाद आज बंगाल के सभी थानों का घेराव करेगी. लेफ्ट के इस अभियान में कांग्रेस का भी साथ मिलेगा. इधर, बीजेपी ने भी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बंगाल रैली से पहले आज मेदिनीपुर में शुभेंदु अधिकारी की रैली है. वहीं चुनाव से पहले बीजेपी को चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी लोजपा ने तगड़ा झटका दिया है, लोजपा ने राज्य की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. वहीं बिहार की एक और पार्टी राजद पहले ही टीएमसी (TMC) से नाता तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है. बंगाल के चुनावी घमासान से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

Live Updates
12:04 AM. 18 Feb 21 12:04 AM. 18 Feb

शुभेंदु की गाड़ी पर हमला

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर उस वक्त हमला हुआ जब वह पुलिस उपायुक्त के ऑफिस की ओर जा रहे थे. भाजपा के अनुसार श्री अधिकारी की गाड़ी पर फूलबागान मोड़ पर हमला हुआ. उनके साथ शंकु देव पांडा और भाजपा के उत्तर कोलकाता अध्यक्ष शिवाजी सिंह राय भी थे. श्री राय को हमले में चोट आई है. उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

7:38 PM. 17 Feb 21 7:38 PM. 17 Feb

तृणमूल ने मुशर्रफ हुसैन को पार्टी से निकाला

तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद के कद्दावर नेता मुशर्रफ हुसैन को पार्टी से निकाल बाहर किया है. मुशर्रफ हुसैन ने कहा है कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे. वह कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन के साथ जाना पसंद करेंगे. मुशर्रफ हुसैन पूर्व तृणमूल नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी बताये जाते हैं.

7:38 PM. 17 Feb 21 7:38 PM. 17 Feb

नुसरत के करीबी दोस्त यश दासगुप्ता भाजपा में शामिल

अभिनेता यश दासगुप्ता बांग्ला सिनेमा के कई और कलाकारों के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने दासगुप्ता का भगवा खेमे में स्वागत किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं को मौका दिया है. दासगुप्ता को तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अदाकारा नुसरत जहां का करीबी दोस्त माना जाता है.

7:38 PM. 17 Feb 21 7:38 PM. 17 Feb

109 अहम सीटों पर भाजपा ने तैनात किये 22 नेता

बंगाल चुनाव 2021 में ममता बनर्जी की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्पित हो चुकी भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 109 अहम सीटों पर 22 नेताओं को विशेष रूप से तैनात किया है. ये लोग संगठन को मजबूत करेंगे, ताकि भाजपा को बंगाल में 200 से अधिक सीटें मिल सकें.

7:38 PM. 17 Feb 21 7:38 PM. 17 Feb

अब नेशनल चैनल पर दिखेंगे अर्जुन सिंह समेत कई नेता

भारतीय जनता पार्टी ने अर्जुन सिंह समेत कई नेताओं को नेशनल टीवी चैनलों के पैनलिस्ट में शामिल कर लिया है. अर्जुन सिंह के अलावा जिन लोगों को पैनल में रखा गया है, उनके नाम संजय सिंह, रीतेश तिवारी, विजय ओझा और ओम प्रकाश सिंह हैं.

7:38 PM. 17 Feb 21 7:38 PM. 17 Feb

जितेंद्र तिवारी को तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

आसनसोल के कद्दावर तृणमूल नेता जितेंद्र तिवारी को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है. पिछले दिनों उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन बाबुल सुप्रियो समेत कुछ बड़े नेताओं ने उनकी एंट्री पर रोक लगा दी थी.

7:38 PM. 17 Feb 21 7:38 PM. 17 Feb

अमित शाह इस बार प्रवासी श्रमिक के घर करेंगे भोजन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बार एक प्रवासी श्रमिक के घर भोजन करेंगे. श्री शाह दिन में करीब ढाई बजे के आसपास नारायणपुर गांव पहुंचेंगे, जहां प्रवासी श्रमिक परिवार के घर उनका भोजन करने का कार्यक्रम है.

7:38 PM. 17 Feb 21 7:38 PM. 17 Feb

अमित शाह के बाद दक्षिण 24 परगना में रैली करेंगी ममता बनर्जी

गुरुवार (18 फरवरी) को दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में अमित शाह की रैली के बाद दोपहर बाद ममता बनर्जी पोईलान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी.

7:38 PM. 17 Feb 21 7:38 PM. 17 Feb

शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मेदिनीपुर के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आपके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पार्टी को बाध्य होना पड़े.

2:01 PM. 17 Feb 21 2:01 PM. 17 Feb

अमित शाह बनाम ममता बनर्जी

दक्षिण 24 परगना में 18 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक जनसभा होगी, तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसी जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. अमित शाह भाजपा के परिवर्तन रथ को रवाना करने और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बंगाल की यात्रा पर आ रहे हैं. एक सप्ताह में यह उनकी दूसरी यात्रा है.

2:01 PM. 17 Feb 21 2:01 PM. 17 Feb

बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख

बंगाल विधासनभा चुनाव 2021 की तारीखों का सभी को इंतजार है. ऐसे में सोशल मीडिया में एक शेड्यूल वायरल हो गया है. इसमें कहा गया है कि बंगाल में 7 चरणों में चुनाव होंगे. इसमें 11 अप्रैल से 19 मई के बीच चुनाव कराये जायेंगे. सात चरणों का पूरा विवरण भी इसमें दिया गया है. हालांकि, फैक्ट चेक में यह डेट शीट गलत साबित हुआ है.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

हुगली में जनसभा

पीएम मोदी की 22 फरवरी को जनसभा के बाद ममता बनर्जी भी उसी मैदान में रैली करेंगी. ममता बनर्जी दोपहर बाद हुगली में जनसभा को संबोधित करेंगी.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

सर्वे में दावा

एबीपी सीएनएक्स की सर्वे रिपोर्ट (Pre Poll Survey) के अनुसार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 151 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं बीजेपी को सबसे अधिक फायदा होता दिख रहा है. बीजेपी को सर्वे में 127 सीटें मिल रही है, जबकि लेफ्ट और कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत मिलता दिख रहा है.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

हावड़ा जिले में विधानसभा की कुल 16 सीट

हावड़ा जिले में विधानसभा की कुल 16 सीट है, जिसमें एक सीट अम्ता कांग्रेस के कब्जे में है. वहीं हावड़ा मध्य, हावड़ा उत्तर, हावड़ा दक्षिण, डोमजूर, उलबेड़िया उत्तर, उलबेड़िया पूर्व, उलबेड़िया दक्षिण, बगान, बैली, पंचला, शिवपुर, श्यामपुर, जगतवल्लभपुर, उदयनारायण पुर और संकरैल सीट है. इन सभी सीटों पर टीएमसी की जीत हुई है.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

अब्बास सिद्दकी कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे

फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दकी कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे, पीरजादा की पार्टी को बंगाल में ओवैसी का समर्थन प्राप्त है. माना जा रहा है कि चुनाव में ओवैसी कांग्रेस कैंडिडेट का प्रचार करेंगे.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

सपा की ये है रणनीति

बंगाल चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बड़ा एलान किया है. सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में पांच सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी. अखिलेश यादव ने इसके लिए सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

टीएमसी वर्कर की पिटाई

पनिरहाटी में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई की खबर सामने आ रही है. टीएमसी ने इसके लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. बता दें कि बंगाल में चुनाव से पहले काई जगहों से मारपीट की खबर आ रही है.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

लिया ये फैसला

कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सीट शेयरिंग मामले में नरा मोड़ आया है. पार्टी फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास को भी गठबंधन में शामिल करेगी. इसके लिए बातचीत हो गया है.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

दोनों दल चाहती है जिताऊ सीट पर लड़ना

कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सीट विवाद पर जारी कलह पर नया खुलासा हुआ है. कांग्रेस और लेफ्ट दोनों दल बंगाल में जिताऊ सीटों पर लड़ना चाहती है. कांग्रेस पार्टी उन सीटों पर लड़ना चाहती है, जहां मुस्लिम मतदाता प्रभावी है.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

जन समहति ने बोला बीजेपी पर हमला

बीजेपी के लिए बंगाल चुनाव से पहले परेशानी बढ़ सकती है. दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने वाली जन समिति पार्टी अब खुद चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. जन समिति चुनाव जनरल सेक्रेटरी रजत ने कहा कि बीजेपी हिंदू इंटरेस्ट पर काम नहीं कर रही है, बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

सीपीएम का प्रदर्शन

राज्य सचिवालय नबान्न के घेराव के वक्त पुलिस की पिटाई से सीपीएम वर्कर मैदुल की मौत हो गई, जिसके बाद सीपीएम सड़कों पर है. आज पूरे बंगाल में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पुलिस थाने का घेराव करेगी.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

सीटों को लेकर अब भी फंसा पेंच

बंगाल चुनाव 2021 में लेफ्ट और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि अभी तक सीठ बंटवारे का मामला नहीं सुलझा है.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

बिना सीएम फेस के भी लड़ सकती है चुनाव

बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी को अगर बंगाल में कोई उपर्युक्त चेहरा नहीं मिला तो, बिना सीएम फेस के ही बीजेपी ममता बनर्जी के मुकाबले चुनाव में उतरेगी और पार्टी पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगेगी. हालांकि पार्टी की कोशिश है कि बंगाल में कोई सीएम का सही चेहरा मिले.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

भागवत से मुलाकात पर बोले मिथुन

मुंबई की एक घटनाक्रम के बाद बंगाल की सियासत गर्मा गई है. दरअसल मुंबई में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से मोहन भागवत की मुलाकात हुई, जिसके बाद सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया. हालांकि मोहन भागवत से मुलाकात पर मिथुन चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दी है. मिथुन ने कहा कि यह मुलाकात नॉन पॉलिटिकल था. इसे राजनीति से न जोड़ कर देखा जाए. बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्य सभा में सांसद भी रह चुके हैं.

11:33 AM. 17 Feb 21 11:33 AM. 17 Feb

शुभेंदु अधिकारी का मेदिनीपुर में जनसभा

बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी की आज मेदिनीपुर में जनसभा है. बताया जा रहा है कि अधिकारी यहां पर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. बता दें कि कल बंगाल के दक्षिणी 24 परगना में अमित शाह की रैली है.

9:12 AM. 17 Feb 21 9:12 AM. 17 Feb

लेफ्ट का थाना घेराव

बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले लेफ्ट और बीजेपी (BJP) ममता सरकार पर हमलावर हो गई है. लेफ्ट पार्टी अपने कार्यकर्ता की मौत के बाद आज बंगाल के सभी थानों का घेराव करेगी. लेफ्ट के इस अभियान में कांग्रेस का भी साथ मिलेगा

मुख्य बातें

WB Election 2021, Bengal Vidhan Sabha Chunav LIVE Update : बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले लेफ्ट और बीजेपी (BJP) ममता सरकार पर हमलावर हो गयी है. लेफ्ट पार्टी अपने कार्यकर्ता की मौत के बाद आज बंगाल के सभी थानों का घेराव करेगी. लेफ्ट के इस अभियान में कांग्रेस का भी साथ मिलेगा. इधर, बीजेपी ने भी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बंगाल रैली से पहले आज मेदिनीपुर में शुभेंदु अधिकारी की रैली है. वहीं चुनाव से पहले बीजेपी को चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी लोजपा ने तगड़ा झटका दिया है, लोजपा ने राज्य की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. वहीं बिहार की एक और पार्टी राजद पहले ही टीएमसी (TMC) से नाता तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है. बंगाल के चुनावी घमासान से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >