Bengal Chunav 2021: ममता बनर्जी का भाजपा को ‘30 मार खां’ चैलेंज, दीदी ने फिर खेला बाहरी-भीतरी का कार्ड

Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव 2021 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘30 मार खां’ चैलेंज दे दिया है. साथ ही दीदी ने एक बार फिर भीतरी और बाहरी का कार्ड खेलते हुए बंगाल में पैर जमाने की कोशिश कर रही भाजपा पर जबर्दस्त वार किया.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव 2021 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘30 मार खां’ चैलेंज दे दिया है. साथ ही दीदी ने एक बार फिर भीतरी और बाहरी का कार्ड खेलते हुए बंगाल में पैर जमाने की कोशिश कर रही भाजपा पर जबर्दस्त वार किया.

ममता बनर्जी ने बीरभूम जिला के बोलपुर में आयोजित जनसभा में भाजपा और अमित शाह के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बंगाल की अस्मिता के साथ खिलवाड़ को यहां के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. ममता दी ने भाजपा को 30 सीटें जीतने का चैलेंज दिया है.

उन्होंने कहा कि 200 सीटें जीतने का ख्वाब देखने वाले पहले राज्य में 30 सीटें जीतकर दिखायें. उन्होंने भाजपा को विभाजनकारी ताकत करार दिया. तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने बोलपुर में विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग बंगाल की स्थानीय संस्कृति से अनजान हैं.

Also Read: West Bengal Election 2021: बंगाल में CAA लागू होकर रहेगा, जनवरी में मतुआ समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

ममता बनर्जी ने कहा, ‘ये विभाजनकारी ताकतें हैं. आपको खरीदने की कोशिश करेंगे. आपको पैसे देंगे. आप वो पैसे ले लेना. लेकिन वोट उनको कभी मत देना. वोट सिर्फ तृणमूल कांग्रेस को देना.’ उन्होंने कहा कि ये लोग महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर की बातें करते हैं, लेकिन उनका सम्मान नहीं करते.

इसलिए ऐसे लोगों से संभल कर रहना होगा. ममता ने कहा कि आपलोगों के बीच में ही बाहरी लोगों की इन्होंने घुसपैठ करा रखी है. 10 स्थानीय लोगों के बीच भाजपा ने 2 बाहरी लोगों की घुसपैठ करा रखी है. इन लोगों से सावधान रहना. ये लोग आपको बीजेपी के बारे में समझायेंगे. ये लोग घातक हैं.

Also Read: ममता बनर्जी को कांग्रेस की शरण में आना ही होगा, बोले प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को बंगाली अस्मिता के साथ जोड़ दिया है. उनकी पदयात्रा के दौरान रास्ते के दोनों ओर रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े-बड़े कटआउट लगे थे. ममता बनर्जी के साथ बाउल गायक गीत गाते हुए चल रहे थे. पीछे विशाल जनसमुद्र था.

Also Read: …जब सड़क सड़क किनारे होटल में सब्जी पकाने लगीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >