Aliagrh News: आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट में अलीगढ़ के 2, एटा के 1 प्रत्याशी घोषित, जानें नाम

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अलीगढ़ की 2 और एटा की 1 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए हैं.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 33 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अलीगढ़ की 2 और एटा की 1 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए हैं. अलीगढ़ की अन्य 5 सीटों पर आप पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

अलीगढ़ के खैर, इगलास से प्रत्याशी घोषित

पहले चरण में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अलीगढ़ की खैर और इगलास विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.

  • खैर से मोहनीस प्रताप सिंह

  • इगलास से हरिओम

Also Read: Bareilly News: SP ने आंवला सीट से आरके शर्मा को दिया टिकट, आप ने राम सिंह को उतारकर दी कांटे की टक्कर

आपको बता दें कि आप ने अलीगढ़ की 5 अन्य विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए थे.

  • कोल से मनोज शर्मा

  • शहर से मोनिका थापर

  • अतरौली से खेम सिंह

  • बरौली से सुनीता शर्मा

  • छर्रा से सुशील कुमार बघेल

एटा की मारहरा से आप प्रत्याशी घोषित

तीसरे चरण में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आप ने तीसरी लिस्ट में एटा की मारहरा विधानसभा से अर्जुन सिंह यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

Also Read: अवधेश सिंह हत्याकांड: मुख्तार अंसारी के खिलाफ गवाही देने कोर्ट पहुंचे अजय राय, प्रशासन पर लगाया ये आरोप

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >