Xiaomi 17T अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह फोन उन यूजर्स को खास तौर पर पसंद आ सकता है जो कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना चाहते. फोन में Leica ब्रांडिंग के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट दिया गया है. कंपनी ने इसमें 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग और कई AI-बेस्ड स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े हैं.
Xiaomi 17T की कमर और सेल ऑफर
भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए 64,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, फुल-स्वाइप या क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. इस छूट के बाद 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रह जाएगी.
इसके अलावा, कंपनी 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. हालांकि, इस ऑफर को बैंक डिस्काउंट के साथ नहीं जोड़ा जा सकता. कस्टमर्स को Assured Buyback प्रोग्राम भी फ्री में मिलेगा. इसके तहत एक साल तक फोन की इनवॉइस वैल्यू का 60 परसेंट तक वापस मिलने की गारंटी दी जा रही है. ऑफर्स यहीं खत्म नहीं होते. Xiaomi 17T खरीदने पर 3 महीने का Google AI Pro, YouTube Premium और JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 5TB Google Gemini Pro क्लाउड स्टोरेज और 4 महीने का Spotify Premium Standard भी दिया जा रहा है.
यह स्मार्टफोन अब भारत में Amazon, Xiaomi की ऑफिसियल वेबसाइट और कंपनी के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. आप इसे Black, Blue और Violet जैसे तीन रंगों में खरीद सकते हैं.
Xiaomi 17T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: MediaTek Dimensity 8500-Ultra
- रैम: 12GB तक
- स्टोरेज: 512GB तक
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स: IP68
- कैमरा: 50MP का मेन कैमरा + 50MP का टेलीफोटो कैमरा + 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 6500mAh
- चार्जिंग: 67W और 22.5W रिवर्स चार्जिंग
यह भी पढ़ें: 3 दिन तक बैटरी चलने वाला रियलमी का नया फोन हुआ लॉन्च, खरीदते वक्त मिलेगा 2,000 रुपये का डिस्काउंट
