Today’s Wordle #1557 Hints And Answer: 23 सितंबर का सही वर्ड मिला क्या? देखें हिंट्स और सही जवाब

अगर आप भी आज के Wordle #1557 का शब्द नहीं ढूंढ पाएं हैं, तो कोई बात नहीं हम आपके स्ट्रीक को टूटने नहीं देंगे क्यूंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं आज के पजल का पूरा हिंट्स और सही वर्ड.

Wordle जैसे ब्रेन टीजर गेम को खेलने का मजा तभी है जब दिमाग को दौड़ाना पड़े. लेकिन आज 23 सितंबर का Wordle #1557 खिलाड़ियों के लिए कुछ ज्यादा ही टफ निकला. ऐसे में अगर आप का भी दिमाग दौड़ कर थक गया है, तो यहां लाएं हम आपके लिए आज के पजल का सही जवाब और उसका अर्थ.

Wordle 1557 Hints: आज के हिंट्स

  • आज का वर्ड M से शुरू होता है.
  • आज के वर्ड में 2 वॉवेल मौजूद हैं. लेकिन दोहराया हुआ है.
  • आज के शब्द में वॉवेल O और U है.
  • आज के शब्द का आखिरी लेटर H है.
  • कोई अक्षर दोहराया नहीं गया है.
  • आज का शब्द चेहरे का वह हिस्सा दर्शाता है जिसका इस्तेमाल हम खाने, बोलने और सांस लेने के लिए करते हैं.

Wordle 1557 Answer & Meaning: जवाब और अर्थ

आज के Wordle का जवाब है MOUTH. जिसका मतलब है चेहरे का वो हिस्सा जिससे हम खाने, बात करने, मौखिक स्वास्थ्य या भाव की बात करते समय इस्तेमाल करते हैं.

Wordle जीतने की 5 असरदार रणनीतियां

Wordle की शुरुआत हमेशा ऐसे शब्द से करें जिसमें ज्यादा Vowels (A, E, I, O, U) और common consonants (R, S, T, N, L) हों. जैसे: RAISE, TOUCH.

कलर कोड्स पर ध्यान दें. ग्रे रंग का मतलब उन अक्षरों को दोबारा इस्तेमाल करने से बचें. पीले रंग का मतलब अक्षर सही है लेकिन गलत जगह पर है. हरे रंग का मतलब सही अक्षर, सही जगह.

हर बार नए अक्षरों को इस्तेमाल करें ताकि जल्दी Clue मिले.

कई बार किसी किसी शब्द में डबल लेटर्स (जैसे SHEEP, LETTER) भी आते हैं. ऐसे में जिस शब्द में लगे वहां डबल लेटर्स का इस्तेमाल करें.

सिर्फ अंदाजे में नहीं लॉजिक लगा कर सबसे फिट अक्षर डालें.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >