लैंडलाइन फोन के तार सीधे की बजाय घुमावदार क्यों होते थे? अच्छे-अच्छे लोग नहीं जानते वजह

Telephone Spiral Wire: पुराने लैंडलाइन फोन का घुमावदार तार सिर्फ डिजाइन का हिस्सा नहीं था. ये रोजमर्रा की सुविधा के लिए बनाया गया एक स्मार्ट आइडिया था. यही वजह थी कि फोन इस्तेमाल करना आसान रहता था और तार जल्दी खराब भी नहीं होती थी.

Telephone Spiral Wire: आज के समय में अगर किसी बच्चे को पुराना लैंडलाइन फोन दिखा दिया जाए, तो शायद उसे लगे कि ये किसी म्यूजियम की चीज है. आखिर अब तो हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब घर-घर में तार वाले फोन हुआ करते थे और उनकी सबसे खास पहचान होती थी उनका घुमावदार यानी कॉइल्ड वायर (coiled wire).

वो स्प्रिंग जैसी लिपटी हुई तार सिर्फ देखने में अलग नहीं लगती थी, बल्कि उसके पीछे एक बेहद काम की सोच छिपी थी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर कंपनियां सीधे तार की बजाय ऐसे घुमावदार तार ही क्यों इस्तेमाल करती थीं? आइए आपको बताते हैं.

घुमावदार तार सिर्फ स्टाइल नहीं, एक स्मार्ट डिजाइन था

पुराने लैंडलाइन फोन में इस्तेमाल होने वाली घुमावदार तार फोन को एक अलग पहचान देती थी. लेकिन इसका असली फायदा इसकी फ्लेक्सिबिलिटी (flexibility) यानी लचीलापन था.

आप फोन उठाकर आराम से थोड़ा इधर-उधर घूम सकते थे, क्योंकि तार जरूरत के हिसाब से फैल जाता था और फिर वापस सिकुड़ भी जाता था. सीधे तार की तरह ये हर वक्त लंबा फैला नहीं रहता था, जिससे टेबल पर कम जगह घिरती थी और फोन बिखरा हुआ नहीं लगता था

उलझने और टूटने की परेशानी भी होती थी कम

अगर उस समय फोन में सीधी तार होती, तो वह जमीन पर घिसटती रहती. इससे न सिर्फ तार उलझने का खतरा रहता, बल्कि कोई उसके ऊपर पैर रखकर गिर भी सकता था. यही वजह थी कि फोन कंपनियों ने घुमावदार तार का इस्तेमाल शुरू किया.

इस स्प्रिंग जैसी डिजाइन का सबसे बड़ा फायदा ये था कि तार जरूरत पड़ने पर आसानी से फैल जाती थी और फिर वापस सिकुड़ भी जाती थी. इससे तार ना तो जमीन पर बिखरती थी और ना ही जल्दी उलझती थी. साथ ही, यह डिजाइन तार को टूटने, मुड़ने और घिसने से भी बचाती थी, जिससे लैंडलाइन फोन सालों तक आराम से चल जाता था. कई बार तो ये पुराने फोन आज के कुछ स्मार्टफोन्स से भी ज्यादा लंबा साथ निभा देते थे.

यह भी पढ़ें: कीबोर्ड का सबसे अनदेखा बटन ‘Pause Break’ आखिर करता क्या है? जानें इसका असली काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >