कब बदलना चाहिए पुराना AC, जानिए नया खरीदने का सही समय

अगर आपका AC कूलिंग कम दे रहा है, बिजली का बिल बढ़ा रहा है या बार-बार खराब हो रहा है, तो नया AC खरीदना बेहतर है. जानें किन स्थितियों में रिपेयर नहीं बल्कि रिप्लेस करना सही रहेगा.

गर्मी बढ़ने के साथ ही एयर कंडिशनर (AC) की जरूरत हर घर और ऑफिस में महसूस होने लगी है. लेकिन अगर आपका पुराना AC अब पहले जैसी ठंडी हवा नहीं दे रहा या बिजली का बिल बढ़ा रहा है, तो सवाल उठता है- क्या उसे रिपेयर कराना सही रहेगा या नया खरीद लेना चाहिए?

कब बदलना चाहिए पुराना AC

अगर आपके AC की कूलिंग कॉयल लीक हो गई है या रेफ्रिजरेंट गैस बार-बार खत्म हो रही है, तो रिपेयर पर पैसा खर्च करने से बेहतर है नया AC लेना. बार-बार गैस भरवाने से न सिर्फ खर्च बढ़ता है बल्कि कूलिंग भी स्थायी रूप से प्रभावित होती है.

रिपेयर कॉस्ट बनाम नयी कीमत

अगर आपके पुराने AC की रिपेयरिंग कॉस्ट नये AC की कीमत के करीब पहुंच जाए या उसे पार कर जाए, तो नया खरीदना समझदारी है. आजकल विंडो AC की शुरुआती कीमत ₹20,000-₹22,000 के बीच है, जबकि स्प्लिट AC थोड़ा महंगा होता है.

बिजली बिल और एफिशिएंसी

अगर AC चलाने के बाद बिजली का बिल बहुत ज्यादा आने लगा है, तो यह संकेत है कि उसका कंप्रेसर या कूलिंग सिस्टम पुराना हो चुका है. नये मॉडल्स इनवर्टर टेक्नोलॉजी और बेहतर एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं, जो बिजली की खपत को काफी कम करते हैं.

उम्र भी मायने रखती है

अगर आपका AC 8-10 साल पुराना है और बार-बार खराब हो रहा है, तो उसे बदल देना ही बेहतर है. पुराने मॉडल्स में नयी एनर्जी स्टैंडर्ड और गैस रेगुलेशन नहीं होते, जिससे उनकी परफॉर्मेंस घट जाती है.

कुल मिलाकर यह कि…

AC एक लंबी अवधि का निवेश है. अगर आपका पुराना AC लगातार रिपेयर की मांग कर रहा है, ज्यादा बिजली खा रहा है या कूलिंग कम दे रहा है, तो नया AC खरीदना न सिर्फ आरामदायक बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: AC खराब होने से बचाना है? ये 6 गलतियां तुरंत छोड़ें

यह भी पढ़ें: AC और स्टेबलाइजर का कॉम्बिनेशन जरूरी है या फिजूलखर्ची?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >