खास बात यह है कि कंपनी ने दुनियाभर में Username Reservation भी शुरू कर दिया है, ताकि यूजर्स पहले से अपनी पसंद का यूनिक यूजरनेम सुरक्षित कर सकें. इस फीचर के आने के बाद यूजर्स पहली बार किसी से बातचीत करते समय फोन नंबर की बजाय अपने Username का इस्तेमाल कर सकेंगे.
कैसे सेट कर सकते हैं WhatsApp Username?
Meta ने सोमवार को ऐलान किया है, कि WhatsApp यूजर्स इस सप्ताह से अपना Username रिजर्व कर सकते हैं. इसके लिए WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करना होगा. इसके बाद Settings में जाकर Account में Username पर क्लिक कर अपनी पसंद का यूनिक यूजरनेम यूजर्स चुन सकते हैं. यह फीचर फिलहाल चरणबद्ध (Phase-wise) तरीके से रोलआउट किया जा रहा है. जैसे ही यह आपके देश में उपलब्ध होगा, WhatsApp ऐप के जरिए इसकी जानकारी देगा.
कितने अक्षरों का होगा Username?
कंपनी के मुताबिक, WhatsApp Username 3 से 35 कैरेक्टर के बीच का हो सकता है. यूजर्स को ऐसा यूनिक Username चुनना होगा, जो पहले से किसी और ने न लिया हो.
बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यूजर्स की प्राइवेसी होगा. अगर आपने Username फीचर एक्टिव किया है, तो किसी नए व्यक्ति से पहली बार बातचीत करते समय आपका मोबाइल नंबर शेयर नहीं होगा. उसकी जगह आपका Username दिखाई देगा. हालांकि, जो यूजर्स चाहें, वे पहले की तरह मोबाइल नंबर के जरिए भी WhatsApp इस्तेमाल कर सकेंगे. यानी Username फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा.
कोई Username डायरेक्टरी नहीं होगी
WhatsApp ने यह भी कन्फर्म किया है, कि ऐप में किसी तरह की पब्लिक Username डायरेक्टरी या सर्च सिस्टम नहीं होगा. यानी कोई भी व्यक्ति सिर्फ आपका नाम लिखकर आपको खोज नहीं पाएगा. किसी से पहली बार कॉन्टेक्ट करने के लिए उसके पास आपका सटीक (Exact) Username होना जरूरी होगा. इससे स्पैम और अनचाहे मैसेज काफी हद तक कम किए जा सकेंगे.
मिलेगा अतिरिक्त सुरक्षा फीचर
कंपनी एक Username Key भी पेश कर रही है, जिसे यूजर्स चाहें तो अलग से शेयर कर सकेंगे. यह एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर की तरह काम करेगा और यूजर्स को यह तय करने में मदद करेगा कि कौन उनके Username के जरिए उनसे बातचीत शुरू कर सकता है.
ऐसे करें Username रिजर्व
अगर आपके व्हाट्सऐप पर यह सुविधा उपलब्ध हो गई है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें.
- इसके बाद Settings में जाकर Account पर क्लिक करें.
- Username ऑप्शन चुनें.
- उपलब्ध Username चुनकर उसे कन्फर्म कर दें.
नहीं मिल रहा पसंदीदा Username?
WhatsApp ने बताया कि अगर आपकी पसंद का Username पहले से किसी और ने ले लिया है, तो ऐप में Username Generator भी मिलेगा. यह आपके लिए कई यूनिक और मौजूद ऑपशंस सजेस्ट करेगा, जिससे नया Username चुनना आसान हो जाएगा.
क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को भी मिलेगा फायदा
यह फीचर सिर्फ आम यूजर्स के लिए ही नहीं, बल्कि क्रिएटर्स, बिजनेस और ऑर्गेनाइजेशन के लिए भी काम का होगा. WhatsApp का कहना है कि जिन लोगों के पास पहले से Instagram या Facebook पर कोई स्टेबलिश Username है, वे उसी Username को WhatsApp पर भी रिजर्व कर सकेंगे. इससे Meta के सभी प्लेटफॉर्म पर उनकी एक जैसी डिजिटल पहचान बनी रहेगी.
कब मिलेगा यह फीचर?
WhatsApp ने इस फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है. आने वाले महीनों में इसे दुनिया भर के यूजर्स के लिए फेज वाइज तरीके से जारी किया जाएगा. फीचर उपलब्ध होने पर यूजर्स को WhatsApp ऐप के अंदर नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए शुरू करें चैट, जानें Username सेट करने का तरीका
