WhatsApp खुद याद दिलाएगा आपको दोस्तों का बर्थडे, जानें कैसे काम करेगा Birthday Reminder फीचर

WhatsApp जल्द एक नया फीचर ला सकता है, जो आपके दोस्तों और परिवार का बर्थडे याद रखने में मदद करेगा. बर्थडे आने पर ऐप आपको खुद रिमाइंडर भेजेगा. हालांकि, यह सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए काम करेगी, जिन्होंने WhatsApp पर अपनी डेट ऑफ बर्थ जोड़ रखी होगी.

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बढ़िया फीचर लाने की तैयारी में है. Meta के इस मैसेजिंग ऐप में एक इन-बिल्ट Birthday Reminder फीचर की टेस्टिंग किए जाने की खबर सामने आई है. अगर यह फीचर आता है, तो आपको अपने दोस्तों और परिवार के बर्थडे याद रखने के लिए अलग से किसी कैलेंडर या थर्ड-पार्टी ऐप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही किसी कॉन्टैक्ट का बर्थडे नजदीक आएगा, WhatsApp आपको खुद रिमाइंडर भेज सकता है. हालांकि, फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है. आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करेगा और इससे यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा.

WhatsApp का Birthday Reminder फीचर कैसे करेगा काम?

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के लेटेस्ट Android बीटा अपडेट में एक नए Birthday Reminder फीचर की झलक मिली है. इस फीचर के तहत ऐप में एक अलग सेक्शन दिया जाएगा, जहां आपके कॉन्टैक्ट्स के आने वाले बर्थडे दिखाई देंगे. इतना ही नहीं, किसी के बर्थडे पर WhatsApp आपको ऐप के अंदर ही रिमाइंडर भी भेजेगा, ताकि आप समय रहते उन्हें विश कर सकें.

हालांकि, इस फीचर के साथ एक छोटी-सी शर्त भी जुड़ी है. आपको किसी कॉन्टैक्ट का बर्थडे रिमाइंडर तभी दिखाई देगा, जब उसने WhatsApp पर अपनी डेट ऑफ बर्थ पहले से जोड़ रखी होगी. फिलहाल WhatsApp हर देश या रीजन के यूजर्स से डेट ऑफ बर्थ फिल करने के लिए नहीं कहता है. यही वजह है कि अभी सभी कॉन्टैक्ट्स की बर्थडे जानकारी उपलब्ध नहीं होगी. लेकिन जैसे-जैसे ज्यादा यूजर्स अपनी डेट ऑफ बर्थ जोड़ेंगे, यह बर्थडे सेक्शन उतना ही ज्यादा काम का बनता जाएगा.

WhatsApp बर्थडे डेटा पर यूजर्स का कितना रहेगा कंट्रोल?

फिलहाल WhatsApp का यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. इसे बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. कंपनी ने अभी यह भी नहीं बताया है कि आपका बर्थडे सभी कॉन्टैक्ट्स को दिखेगा या नहीं, या फिर इसे छिपाने का कोई ऑप्शन मिलेगा. हो सकता है कि सभी यूजर्स के लिए फीचर जारी करने से पहले Meta इसमें बर्थडे की प्राइवेसी से जुड़े कुछ नए ऑप्शन भी जोड़ दे.

ये भी पढ़ें: अब नंबर नहीं, Username से कर सकेंगे WhatsApp पर चैट, ऐसे रिजर्व करें अपना यूनिक नाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >