FIFA World Cup 2026 को लेकर भारत में फैंस का एक्साइटमेंट अब अपने पीक पर है. देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपनी फेवरेट टीम्स चुनकर पहले से ही माहौल बना रहे हैं. हालांकि काफी समय तक भारत में इस टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्ट को लेकर कशमकश बनी हुई थी. लेकिन अब सभी कन्फ्यूजन खत्म हो गई है. वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ ही दिन पहले Zee Entertainment को भारत का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर घोषित कर दिया गया है. इससे अब साफ हो गया है कि मैच टीवी और स्ट्रीमिंग दोनों पर कहां देखने को मिलेंगे.
Zee ने लॉन्च किए 4 नए स्पोर्ट्स चैनल
Zee ने सिर्फ एक टूर्नामेंट ही नहीं, बल्कि 2034 तक होने वाले कुल 38 और FIFA इवेंट्स के ब्रॉडकास्ट राइट्स भी हासिल कर लिए हैं. इससे आने वाले कई सालों तक इंटरनेशनल फुटबॉल में उसकी पकड़ और मजबूत हो जाएगी. इसके साथ ही कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स नेटवर्क को और बड़ा करते हुए 4 नए चैनल भी लॉन्च किए हैं. Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD. वहीं Zee5 पर भी फुटबॉल फैंस के लिए खास प्लान तैयार किए गए हैं. वर्ल्ड कप देखने के लिए यूजर्स को दो विकल्प मिलेंगे. पहला 3 महीने का प्लान ₹799 में और दूसरा 1 साल का प्लान ₹1699 में.
DD स्पोर्ट्स पर कौन-कौन से मैच लाइव दिखाए जाएंगे?
अगर आपके पास Zee चैनल्स या Zee5 का एक्सेस नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुछ चुनिंदा मैचों का ब्रॉडकास्ट Doordarshan Sports पर भी किया जाएगा. यानी आप आसानी से DD Sports पर भी मैचों का मजा ले सकते हैं.
टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून को खेला जाएगा. इसे भारत में 12 जून की रात 12:30 बजे से देखा जा सकेगा. इसके बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे अहम मुकाबले भी DD Free Dish पर दिखाए जाएंगे. क्वार्टरफाइनल मैच 9, 10 और 11 जुलाई को होंगे, जबकि सेमीफाइनल 14 और 15 जुलाई को खेले जाएंगे. वहीं, इस पूरे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: ₹299 या ₹399 का प्लान खरीदे बिना अपने प्रीपेड सिम को एक्टिव रखने की सीक्रेट ट्रिक
