Vivo X300 FE को भारत में 6 मई को कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के चौथे मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया था. अब कंपनी ने इस फोन का एक नया RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी पेश कर दिया है. इससे Vivo X300 FE के कुल तीन वेरिएंट हो गए हैं. नए मॉडल में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है. यह 12GB RAM वाले मॉडल की जगह अब फोन का सबसे सस्ता यानी एंट्री-लेवल वेरिएंट होगा.
इससे पहले फोन 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में मिलता था. खास बात यह है कि नया वेरिएंट ऐसे समय में आया है, जब कंपनी ने एक दिन पहले ही भारत में फोन के मौजूदा दोनों वेरिएंट की कीमत ₹10,000 बढ़ाई थी.
Vivo X300 FE की कीमत
नए मॉडल की एंट्री के बाद भारत में Vivo X300 FE की शुरुआती कीमत अब 84,999 रुपये हो गई है. यह कीमत इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है. फोन खरीदने पर SBI, HDFC Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड या UPI से पेमेंट करने पर 10 परसेंट का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme का नया 5G फोन, जानें कब से शुरू होगी सेल
अगर आप चाहें तो फोन को 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं. इसके अलावा, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 10 परसेंट तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. Vivo X300 FE का नया स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल Amazon, Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए मौजूद है.
Vivo X300 FE के फीचर्स
- फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है. इसमें 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है.
- धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है.
- Vivo X300 FE में Qualcomm का 3nm वाला Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए Adreno 829 GPU मिलता है.
- फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा सबसे खास है. इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
- फोन को पावर देने के लिए 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
ये भी पढ़ें: Made by Google 2026: Pixel 11 Series, Pro Fold और Pixel Watch 5 भारत में लॉन्च; जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल
