Vivo X200T India Launch Date Confirmed: अगर आप Vivo लवर हैं और कंपनी का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर रुक जाइए. क्योंकि, अगले हफ्ते चाइनीज टेक कंपनी Vivo भारत में अपना नया मॉडल Vivo X200T लॉन्च करने वाला है. यह नया मॉडल Vivo X200 Series का हिस्सा है और कंपनी ने ऑफिशियली अपने अपकमिंग मॉडल की इंडिया लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है. X200 Series में पहले से ही X200 और X200 Pro शामिल हैं. ऐसे में वीवो X200T को इस सीरीज का बजट मॉडल कहा जा सकता है. वीवो ने इस नये मॉडल से जुड़े कुछ डिटेल्स भी कन्फर्म कर दिए हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स में.
कब होगा लॉन्च?
वीवो का यह नया मॉडल भारत में 27 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है. कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा यह ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव हो गई है, जिसमें मॉडल के कुछ फीचर्स रिवील कर दिए गए हैं.
डिस्पले
नये Vivo X200T में 6.67 का AMOLED डिस्पले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000nits पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर्स, P3 वाइड कलर गेमेट और 460PPI पिक्सल डेंसीटी को सपोर्ट करेगा. यह नया मॉडल दो कलर Stellar Black और SeaSide Lilac ऑप्शन में लॉन्च होने वाला है. इसके अलावा, धूल और पानी से बचाव के लिए मॉडल IP68 और IP69 रेटिंग से लैस रहेगा.
Zeiss के साथ मिलेगा ट्रिपल कैमरा
Vivo ने कन्फर्म किया है कि X200T के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. तीनों कैमरे 50MP के होंगे और Zeiss के साथ को-इंजीनियर किए गए हैं. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP सुपर टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. इसके अलावा, Vivo फोन की टेलीफोटो कैपेबिलिटी को टीज कर रहा है, जिससे यह कन्फर्म होता है कि यह 10x जूम तक सपोर्ट करेगा. यानी कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन खास होने वाला है.
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मॉडल में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
परफॉर्मेंस और बैटरी
Vivo X200T में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है, जो टॉप-टियर Dimensity 9500 प्रोसेसर से थोड़ा नीचे है, लेकिन यह भी फास्ट और स्मूद एक्सपीरियंस यूजर्स को ऑफर करेगा. मॉडल Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा.
पावर के लिए, इस मॉडल में 6200mAh की बैटरी मिलेगी, जो 90W फ्लैश चार्ज और 40W वायरलेस चार्जिंग को स्पोर्टिंग करेगी.
यह भी पढ़ें: Realme P4 Power: आ रहा 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, ये है पावरहाउस का बाप!
