Vivo V70 FE Vs OnePlus Nord 6: कौन सा फोन है बेटर ऑप्शन?

Vivo V70 FE और OnePlus Nord 6 दोनों ही ₹38,000 के आसपास आये हैं. Vivo कैमरा और चार्जिंग में आगे है, जबकि OnePlus डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी में ज्यादा दमदार साबित होता है.

Vivo V70 FE Vs OnePlus Nord 6: भारत का स्मार्टफोन बाजार अब मिड-रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में सबसे ज्यादा कंपीटिटिव हो चुका है. लगभग ₹38,000 की कीमत पर Vivo V70 FE और OnePlus Nord 6 दोनों ही दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए हैं. दोनों की सेल भी एक ही दिन और एक ही समय पर यानी आज 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू हुई है. एक तरफ Vivo कैमरा और चार्जिंग स्पीड पर फोकस करता है, तो दूसरी तरफ OnePlus डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में बाजी मारने की कोशिश करता है. सवाल यही है कि आखिर किसे चुनना चाहिए?

कैमरा और चार्जिंग: Vivo का बड़ा दांव

Vivo V70 FE का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 200MP OIS कैमरा है, जो फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास है. इसके अलावा इसमें 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो Nord 6 के 80W चार्जिंग से तेज है. अगर आपकी प्राथमिकता शानदार तस्वीरें और तेज चार्जिंग है, तो Vivo आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: OnePlus का पलड़ा भारी

OnePlus Nord 6 में 165Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Vivo के 120Hz डिस्प्ले से ज्यादा स्मूद और तेज है. साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रॉसेसर है, जो Vivo के MediaTek Dimensity 7360-Turbo से बेहतर परफॉर्मेंस देता है. गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए Nord 6 ज्यादा आकर्षक है.

Vivo V70 FE Vs OnePlus Nord 6: बैटरी और स्टोरेज

Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. वहीं Vivo की बैटरी थोड़ी छोटी है लेकिन चार्जिंग स्पीड ज्यादा है. दोनों ही फोन 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्प के साथ आते हैं, जिससे स्टोरेज की कोई कमी नहीं रहती.

Vivo V70 FE Vs OnePlus Nord 6: किसे चुनें?

Vivo V70 FE लीजिए अगर आप कैमरा-सेंट्रिक एक्सपीरिएंस चाहते हैं और चार्जिंग स्पीड आपके लिए अहम है. OnePlus Nord 6 लीजिए अगर आपको स्मूद डिस्प्ले, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहिए.

यह भी पढ़ें: सेल शुरू होते ही Vivo V70 FE पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें कितनी तक होगी बचत

यह भी पढ़ें: 9000mAh वाली जम्बो बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, यहां मिल रहा इंस्टैंट डिस्काउंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >