iPhone 16 समेत ये स्मार्टफोन्स हो गए सस्ते, Flipkart Sale में मिलेगी बड़ी डील

Flipkart Sale: अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 2025 के पहले महीने में फ्लिपकार्ट की सेल में आपको महंगे स्मार्टफोन्स सस्ते में मिल सकते हैं. इस सेल में आप ऐपल, वीवो, मोटोरोला और ओप्पो जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर अच्छा डिस्काउंट पा सकते हैं.

Flipkart Sale: स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो 2025 के पहले महीने में फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग्स डेज सेल में आपके पास शानदार मौका है. 1 जनवरी से शुरू होकर 5 जनवरी 2025 तक चलने वाली इस सेल में ऐपल, वीवो, मोटोरोला और पोको जैसी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. 10 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन्स शानदार डील्स और ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं. इसके अलावा, बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे आप इन फोन्स को आधी कीमत पर खरीद सकते हैं.

Vivo V40e Offer Price

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आप Vivo V40e स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है. बैंक ऑफर के तहत 2500 रुपये तक की छूट मिलने पर आप इसे 25 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं.

Motorola Edge 50 Neo Offer Price

Flipkart Big Savings Sale के दौरान आप Motorola Edge 50 Neo को 9,000 रुपये की छूट के साथ 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,250 रुपये और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है.

OPPO K12x 5G Offer Price

अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है, तो आप Oppo K12x 5G को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये की बजाय काफी कम कीमत पर उपलब्ध है. बैंक ऑफर के तहत आपको 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे फोन और भी सस्ता हो सकता है.

Apple iPhone 16 Offer Price

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डेज सेल के दौरान आप Apple iPhone 16 को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. 79,900 रुपये की कीमत वाला iPhone 16 अब 74,900 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा, UPI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये तक की छूट और ICICI क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है.

50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo का यह फोन हो गया इतना सस्ता, यहां है डील

iPhone 16 Pro Price Drop: लेटेस्ट आईफोन पर धमाकेदार डील, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >