फ्लिपकार्ट सेल में सस्ता मिल रहा विराट कोहली वाला फिटनेस बैंड, इतनी है कीमत

विराट कोहली का पसंदीदा WHOOP 4.0 फिटनेस बैंड अब फ्लिपकार्ट सेल में ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है. जानिए अब घटकर कितनी रह गई कीमत.

क्रिकेट के मैदान पर जब विराट कोहली बल्ला घुमाते हैं तो सिर्फ रन ही नहीं बनते, बल्कि उनकी फिटनेस भी चर्चा में आ जाती है. पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 124 रनों की पारी के दौरान सबकी नजर उनकी कलाई पर चमकते एक खास बैंड पर टिक गई. यह कोई आम बैंड नहीं, बल्कि दुनिया भर के एथलीट्स का फेवरेट WHOOP 4.0 फिटनेस ट्रैकर है.

कोहली, सिराज और सानिया जैसे स्टार्स का फिटनेस बैंड

विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और सानिया मिर्जा जैसे स्टार्स इस बैंड को पहनते हैं. यह सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं बल्कि हेल्थ और परफॉर्मेंस कोच की तरह काम करता है. नींद से लेकर वर्कआउट तक, हर पल यह आपके शरीर की रिपोर्ट कार्ड बनाता है.

फ्लिपकार्ट सेल में धमाका

रिपब्लिक डे सेल के दौरान Flipkart पर WHOOP 4.0 की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर्स और इंस्टैंटकैशबैक के साथ यह और भी सस्ता हो सकता है. यानी फिटनेस के दीवानों के लिए यह सही मौका है.

सिर्फ बैंड नहीं, पूरी मेंबरशिप

WHOOP 4.0 खरीदने पर आपको एक साल की मेंबरशिप मिलती है. इसके साथ वाटरप्रूफ बैटरी पैक भी दिया जाता है. मतलब यह सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि एक पूरा फिटनेस इकोसिस्टम है.

क्या-क्या ट्रैक करता है फिटनेस बैंड?

यह बैंड हार्ट रेट, रेस्पिरेटरी रेट, स्किन टेम्परेचर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और डेली एक्टिविटी तक सब कुछ मॉनिटर करता है. खास बात यह है कि यह आपके शरीर की यूनिक फिजियोलॉजी के हिसाब से सजेशन देता है- कब आराम करना है और कब मेहनत बढ़ानी है.

क्यों है इतना पॉपुलर?

WHOOP बैंड की खासियत यही है कि यह सिर्फ डेटा नहीं दिखाता, बल्कि आपको गाइड करता है. यही वजह है कि दुनिया भर के एथलीट्स इसे अपनी फिटनेस का सबसे भरोसेमंद साथी मानते हैं.

यह भी पढ़ें: Republic Day Sale में घर लाएं थिएटर वाला साउंड, ये डील्स जीत लेंगे दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >