Viral Video: हाय गर्मी! राजस्थान में रेत बनी ‘चूल्हा’, सेंक दिया पापड़

Viral Video: BSF के जवान ने तपती रेत पर सेंका पापड़, देखें वायरल वीडियो – बता दें कि राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार को तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, राजस्थान में पिलानी में तापमानी पारा 47.2 पहुंच गया था.

Viral Video : देशभर के कई हिस्सों में गर्मी ने कहर मचा रखा है. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी अपने विकराल रूप में है. वहां पारा इतना चढ़ गया है कि रेत गर्म तवे की तरह तपने लगी है. इस गर्म रेत में पापड़ भी आसानी से सेंका जा सकता है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बीकानेर जिले में स्थित भारत-पाकिस्तान बॉर्डर इलाके के बताये जा रहे इस वीडियाे में बीएसएफ का एक जवान गर्म रेत में पापड़ सेंक कर और उसे तोड़कर दिखा रहा है.

राजस्थान में गर्मी का सितम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया. उसके बाद बुधवार को यह 46 डिग्री करीब पहुंच गया. वहीं, राजस्थान में मंगलवार को पिलानी में तापमानी पारा 47.2 पहुंच गया था. इस दौरान चल रही हीट वेव लोगों को झुलसानेवाली है. गर्मी के इन तल्ख तेवरों के बीच यह वीडियो सामने आया है.

Twitter X

कुछ सेकेंड में पक गया पापड़

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने तपती रेत के अंदर एक पापड़ कुछ देर के लिए रखा है. रेत के अंदर वह पापड़ केवल 35 सेकेंड में पक कर तैयार हो गया. वीडियो में जवान पापड़ को अपने हाथ से तोड़कर भी दिखा रहा है, जिससे वीडियो देखनेवाले को पूरी तसल्ली हो जाए कि पापड़ पूरी तरह पक गया है. यह वीडियो देखकर आप भी सहज अनुमान लगा सकते हैं कि रेगिस्तान की रेत कितनी तप रही है और इस मुश्किल परिस्थिति में भी बॉर्डर पर हमारे देश के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं.

Viral Video: गर्मी से राहत पाने का ऐसा जुगाड़ देख सिर पीट लेंगे आप

Viral Video: भविष्य में इंसानों की जगह लेंगे रोबोट्स? यहां है जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >