₹449 वाला Vi का जबरदस्त प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेगा फ्री OTT

अगर आप Vi यूजर हैं और सस्ते में ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें अनलिमिटेड डेटा के साथ OTT बेनिफिट भी मिले, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको Vi के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें अनलिमिटेड डेटा और JioHotstar के साथ 19 OTT सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहे हैं.

Vi Recharge Plan: देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vi के पास कई सारे प्लान्स हैं, जिसमें कंपनी अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनेफिट्स यूजर्स को ऑफर करती है. ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक है 499 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है, फिर चाहे यूजर 5G हो या 4G दोनों को अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.

Vi का अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान

Vi के 449 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, डेटा कि बात करें तो 5G और 4G यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि इस प्लान में यूजर्स को डेली डेटा लिमिट की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी. यूजर्स जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

वीआई का 499 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे ये बेनिफिट्स

Vi के 449 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी डोज फ्री मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar मोबाइल और ViMTV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. ViMTV के जरिए यूजर्स SonyLIV, ZEE5 से लेकर 16 OTT प्लेटफॉर्म्स फ्री में देख सकेंगे.

किसके लिए परफेक्ट है यह प्लान?

वीआई का यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. फिर चाहे ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर वर्क फ्रॉम होम हो या ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग, हर किसी के लिए यह प्लान फिट बैठता है. साथ ही इसमें मिलने वाले फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए इस प्लान को और भी खास बना देते हैं.

यह भी पढ़ें: 299 में Vi दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में कॉलिंग और मैसेजिंग भी

यह भी पढ़ें: Vi का सस्ता धमाका, 369 रुपये में दे रहा 56 दिन की वैलिडिटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >