Vi यूजर्स की मौज, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा महीने भर अनलिमिटेड 5G डेटा

Vi Recharge Plan: अगर आप Vodafone Idea (Vi) के 5G यूजर हैं और हर महीने डेटा बेनिफिट्स के लिए महंगे प्लान्स रिचार्ज करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको वीआई के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा.

Vi Recharge Plan: Vodafone Idea (Vi) देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है और देश के कई शहरों में 5G सर्विस दे रही है. खास बात तो यह है कि Vi अपने हर प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि अगर आप वीआई के 5G यूजर हैं, तो आप बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आराम से जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. क्योंकि, Vi अपने यूजर्स को सिर्फ 299 रुपये में महीने भर की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा दे रहा है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

वीआई का 299 रुपये वाला प्लान

वीआई के पोर्टफोलियो में कई सारे 28 दिनों वाले प्लान्स लिस्टेड हैं. इस लिस्ट में सबसे सस्ता प्लान है 299 रुपये वाला. इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी यूजर्स को दे रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स कर सकते हैं. हर दिन 100 फ्री SMS किसी को भी भेज सकते हैं. डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा हर दिन मिलेगा, लेकिन 5G यूजर्स पूरे 28 दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आप हर दिन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कर सकते हैं.

आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं कैसे चेक करें?

आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं यह आप आसानी से Vi ऐप को डाउनलोड कर जान सकते हैं. इसके लिए आपको-

  • Vi ऐप डाउनलोड करना होगा.
  • डाउनलोड करने के बाद अपने वीआई नंबर से लॉगिन करें.
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर Vi 5G सेक्शन या बैनर पर क्लिक कर दें.
  • यहां आपको Check 5G Availability या Check Coverage ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें.
  • फिर अपने लोकेशन का पिन कोड डालें. इसके बाद आपके स्क्रीन पर आ जाएगा कि आपके एरिया में Vi का 5G सर्विस है या नहीं.

यह भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए भर-भर कर डेटा? Vi के इस मंथली प्लान के फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >