299 में Vi दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में कॉलिंग और मैसेजिंग भी

Vi का 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए किफायती ऑप्शन है, जो कम कीमत में ज्यादा फायदे चाहते हैं. इस प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली डेटा का फायदा मिलता है. वहीं 5G नेटवर्क वाले एरिया में यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Vodafone Idea अपने यूजर्स के लिए कई किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. ऐसे में अगर आप वीआई के 5G यूजर हैं और कम कीमत में ज्यादा डेटा और कॉलिंग वाला प्लान चाहते हैं, तो फिर आपके लिए 299 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को न सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा दे रही है, बल्कि 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दे रही है.

299 रुपये के प्लान में क्या मिलते हैं फायदे?

Vodafone Idea के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 1GB डेटा का फायदा मिलेगा. लेकिन 5G यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा. हालांकि, इसके लिए आपके एरिया में वीआई का 5जि नेटवर्क भी होना जरूरी है. अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क अवेलेबल है, तो आप बिना डेटा लिमिट की चिंता किए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्यों खास है यह प्लान?

299 रुपये का यह रिचार्ज उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहते हैं. इसमें रोजाना डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड इंटरनेट का फायदा मिलता है, जिससे यह प्लान बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है.

कैसे पता करें आपके शहर में Vi 5G अवेलेबल है या नहीं?

अगर आप जानना चाहते हैं, कि आपके एरिया में Vi 5G नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं, तो इसे आसानी से कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए चेक किया जा सकता है. इसके लिए आपको-

  • अपने फोन में Vi ऐप डाउनलोड करना होगा.
  • इसके बाद अपने Vi मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • ऐप के होमपेज पर दिखाई देने वाले Vi 5G सेक्शन या बैनर पर जाएं.
  • यहां Check 5G Availability या Check Coverage ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • अपना पिन कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर यह जानकारी मिल जाएगी, कि आपके इलाके में 5G सेवा उपलब्ध है या नहीं.

यह भी पढ़ें: Vi का सस्ता धमाका, 369 रुपये में दे रहा 56 दिन की वैलिडिटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >