Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए ₹200 का नया प्रीपेड एंटरटेनमेंट प्लान लॉन्च किया है. इस एक रिचार्ज में आपको 20 OTT प्लेटफॉर्म, 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. खास बात यह है कि अलग-अलग OTT का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि Vi Movies & TV के जरिए एक ही प्लान में सभी का मजा लिया जा सकेगा. आइए इस प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं.
28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है ये प्लान
₹200 वाला यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. खास बात यह है कि जिन इलाकों में 5G सेवा उपलब्ध है, वहां यूजर्स को अनलिमिटेड 5G का भी फायदा दिया जा रहा है. आजकल टेलीकॉम कंपनियां सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि OTT एंटरटेनमेंट का भी फायदा दे रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को अपनी ओर खींच सके. ऐसे में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती. एक ही रिचार्ज में कई OTT ऐप्स, लाइव टीवी चैनल और मोबाइल डेटा का फायदा मिल जाता है.
कौन-कौन से OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस?
Vi का नया Vi Movies & TV Pack यूजर्स के लिए एंटरटेनमेंट का पूरा खजाना लेकर आया है. इस एक पैक के साथ JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay और NextGTV समेत कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा.
कंपनी का कहना है कि इस पैक में 16 भारतीय और विदेशी भाषाओं का कंटेंट शामिल है. यानी यूजर्स एक ही जगह पर फिल्में, वेब सीरीज, टीवी शोज, लाइव टीवी, स्पोर्ट्स और अलग-अलग राज्यों की रीजनल कंटेंट का मजा ले सकेंगे.
एक साथ 4 डिवाइस पर उठा सकते हैं OTT का मजा
अगर सिर्फ OTT का फायदा ही नहीं, बल्कि इंटरनेट भी चाहिए तो Vi का 200 रुपये वाला प्रीपेड पैक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में 30GB हाई-स्पीड मोबाइल डेटा मिलता है. वहीं, जहां Vi की 5G सेवा उपलब्ध है, वहां यूजर्स अनलिमिटेड 5G का भी फायदा उठा सकते हैं.
इस प्लान की एक और खास बात यह है कि सब्सक्रिप्शन को एक साथ 4 डिवाइस पर यूज किया जा सकता है. साथ ही, SonyLIV को छोड़कर बाकी सभी सपोर्टेड OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक समय में 2 स्क्रीन पर कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है. अगर आप यह पैक लेना चाहते हैं, तो इसे Vi ऐप या किसी भी अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म से आसानी से खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें: JioHotstar ने लॉन्च किया एक रुपये वाला Premium प्लान, जानिए किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें एक्टिवेट
