अगर आप Spotify पर बिना एड्स (Ads) के गाने सुनना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Vodafone Idea (Vi) ने भारत में Spotify Premium के साथ तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 230 रुपये है और तीनों की वैलिडिटी 28 दिनों की है. रिचार्ज कराने पर आपको Spotify Premium का ऐड-फ्री म्यूजिक, हाई-क्वालिटी ऑडियो और ऑफलाइन गाने सुनने की सुविधा मिलेगी. आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.
Vi का 435 रुपये वाला प्लान
कंपनी ने भारत में 230 रुपये, 250 रुपये और 435 रुपये के नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं. इनमें सबसे खास 435 रुपये का Vi Non-Stop Hero प्लान है, क्योंकि इसके साथ अब Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा. इतना ही नहीं, इस प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और JioHotstar (मोबाइल) का एक्सेस भी दिया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.
Vi का 250 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. खास बात यह है कि इसके साथ Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.
Vi का 230 रुपये वाला प्लान
इसमें Spotify Premium के अलावा JioHotstar, ZEE5, SonyLIV, FanCode और Lionsgate Play समेत 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. इतना ही नहीं, इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है.
Vi प्लान के साथ Spotify Premium कैसे करें एक्टिव?
अगर आप Spotify Premium का फायदा उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले किसी योग्य (Eligible) Vi प्लान से रिचार्ज करें. इसके बाद Vi ऐप खोलें और Active Services में जाकर Claim Benefits पर टैप करें. यहां Spotify Premium का ऑप्शन चुनें. इसके बाद अपने पुराने Spotify अकाउंट से लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं. इतना करते ही आपका Spotify Premium सब्सक्रिप्शन एक्टिव हो जाएगा.
Vi के इस प्लान के साथ मिलने वाला Spotify Premium आपके रिचार्ज की वैलिडिटी तक ही चलेगा. प्लान खत्म होने के बाद अगर आप फिर से किसी दूसरे योग्य Vi प्लान से रिचार्ज कराते हैं, तो Spotify Premium का फायदा भी दोबारा मिलता रहेगा.
Spotify Premium के अलग-अलग प्लान और उनकी कीमत
बात करें Spotify Premium की मौजूदा कीमत की, तो भारत में स्टूडेंट्स के लिए 2 महीने का प्लान 69 रुपये में मिलता है. वहीं, नॉर्मल यूजर्स के लिए 2 महीने का Premium प्लान 139 रुपये का है. अगर आप फैमिली प्लान लेना चाहते हैं, तो Spotify का Platinum प्लान 299 रुपये प्रति महीने में आता है, जिसमें एक साथ 3 Platinum अकाउंट ऐड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Airtel का ₹200 Box Office Pack हुआ और भी दमदार! अब Amazon Prime Video, ZEE5 Premium समेत कई OTT का मिलेगा फायदा
