Wordle Today #1569: आज का शब्द निकला थोड़ा Tricky, ये हिंटस बचाएंगे आपकी डेली Streak

अगर आप भी आज के Wordle #1569 में फंस गए हैं, तो फिर चिंता मत करिए. क्योंकि, आपके स्ट्रीक को बचाने के लिए हम लेकर आए हैं हिंटस और साथ में आज के वर्डल का सही जवाब.

Wordle में खिलाड़ियों को सिर्फ एक शब्द ढूंढने पड़ते हैं. लेकिन कभी-कभी ये एक शब्द भी खिलाड़ियों पर भारी पड़ जाता है. ऐसे में अगर भी आज 5 अक्टूबर के Wordle #1569 में फंसे हुए हैं और इससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रहे हैं, तो फिक्र म��� करिए. क्योंकि, आज के वर्डल को सॉल्व करने के लिए हम लेकर आए हैं आपके लिए हिंटस और लास्ट में पूरा सॉल्यूशन भी. जिससे आपका डेली स्ट्रीक भी बच जाएगा.

Wordle 1569 Hints: आज के हिंट्स

  • आज का वर्ड P से शुरू होता है.
  • आज के वर्ड में 2 वॉवेल मौजूद हैं.
  • आज के शब्द में वॉवेल A और E है.
  • आज के शब्द का आखिरी लेटर E है.
  • कोई अक्षर दोहराया नहीं गया है.
  • आज का शब्द एक वाहन से जुड़ा है, जो हवा में उड़ता है.

Wordle 1569 Answer & Meaning: जवाब और अर्थ

आज के Wordle का जवाब है PLANE. जिसका मतलब होता है हवा में उड़ने वाला हवाई जहाज. इसके अलावा इस शब्द का अर्थ किसी चीज को चिकना और सपाट बनाने के लिए उपयोग किया जाने वाला टूल भी है.

How to play Wordle: कैसे खेलें वर्डल?

  • Wordle की शुरुआत हमेशा ऐसे शब्दों से करें, जिसमें स्वर (A, E, I, O, U) और कॉमन व्यंजन (R, S, T, N, L) शामिल हों. जैसे ARISE, CRANE, SLATE, AUDIO.
  • पहले शब्द में जो अक्षर काम में नहीं आए, उन्हें छोड़कर नए अक्षर ट्राई करें.
  • कलर कोड पर ध्यान दें. अगर हरा दिख रहा है तो मतलब सही अक्षर है, पीला का मतलब अक्षर सही है पर गलत जगह और ग्रे का मतलब अक्षर गलत है.
  • कई बार जवाब में डबल अक्षर होता है. जैसे SLEEPBLOOM. इस तरह के शब्द को नजरअंदाज न करें.
  • आखिरी कोशिश सिर्फ टेस्टिंग के लिए न करें, बल्कि पक्का अंदाजा लगाएं.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >