Viral Post: सैलरी विवाद को लेकर TCS ऑफिस के बाहर फुटपाथ पर सो गया कर्मचारी, कंपनी ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

TCS Employee: आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के एक कर्मचारी ने बकाया सैलरी की मांग को लेकर पुणे स्थित ऑफिस के बाहर विरोध जताया. कर्मचारी सौरभ मोरे की फुटपाथ पर सोते हुए एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

TCS Employee: भारत की जानी-मानी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के एक कर्मचारी ने अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर पुणे स्थित ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी का नाम सौरभ मोरे हैं. प्रदर्शन कर रहे उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में साफ देखा जा सकता है वे फुटपाथ पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो में वह अपना बैग तकिए की तरह इस्तेमाल करते दिख रहे हैं, जबकि उनके पास एक लेटर भी रखा हुआ है. अब इस मामले पर कंपनी की ओर से जावब सामने आया है. आइए जानते हैं क्या कहा गया है…

सौरभ ने क्या लिखा है लेटर में?

उनके लेटर के एक हिस्से में उन्होंने लिखा है, “मैंने 29 जुलाई को टीसीएस के सह्याद्री पार्क, पुणे कार्यालय में रिपोर्ट किया था, लेकिन अब तक मेरी आईडी अल्टीमैटिक्स और टीसीएस सिस्टम पर एक्टिव नहीं हुई है. इसके अलावा, मुझे सैलरी भी नहीं मिला है, जिसकी पुष्टि 30 जुलाई 2025 को हुई एक मीटिंग में की गई थी.”

उन्होंने आगे लिखा कि उस मीटिंग में उन्हें बताया गया था कि उनको अगले दिन यानी 31 जुलाई को सैलरी मिल जाएगा. लेटर में उन्होंने यह भी कहा, “मैंने एचआर को इन्फॉर्म किया कि मेरे पास कोई पैसे नहीं हैं, और ऐसी स्थिति में मुझे टीसीएस ऑफिस के बाहर फुटपाथ पर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है.” इसके बाद उन्होंने यह आरोप लगाया कि एचआर की ओर से कोई जवाब नहीं मिला और वे चुप रहे. इस कारण, वे 29 जुलाई से टीसीएस (TCS) कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर ही रह रहे हैं.

TCS ने क्या दिया जवाब

वायरल घटना और मीडिया कवरेज के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह मामला गैरअनुमोदित अनुपस्थिति से जुड़ा है और इसे आंतरिक नीतियों के अनुसार संभाला गया.

बयान में कहा गया, “यह एक गैरअनुमोदित अनुपस्थिति का मामला है, जहां कर्मचारी ऑफिस से अनुपस्थित था. मानक प्रक्रिया के तहत इस अवधि के दौरान उनका सैलरी रोक दिया गया था. अब कर्मचारी वापस लौट आया है और पुनर्नियुक्ति का अनुरोध किया है. फिलहाल हमने उसे अस्थायी आवास उपलब्ध कराया है और हम उसकी स्थिति को निष्पक्ष और रचनात्मक तरीके से सुलझाने में सहायता कर रहे हैं.” कंपनी ने यह भी जोर दिया कि मोरे के लौटने के बाद उसे पूरा सहयोग और अस्थायी रहने की व्यवस्था दी गई है और स्थिति के समाधान के लिए प्रयास जारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >