Social Media Ban: पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर लग गया बैन, जानिए वजह

Social Media Ban: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने अब छह दिनों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने का फैसला किया है. 13 से 18 जुलाई तक पाकिस्तान के पंजाब में सोशल मीडिया पर पूरी तरह से बैन रहेगा. मुहर्रम के दौरान नफरत फैलने से रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है.

Social Media Ban In Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने मुहर्रम के दौरान नफरत फैलाने वाले केंटेंट को कंट्रोल करने के मकसद से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स- यूट्यूब, व्हाॅट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर 13 से 18 जुलाई तक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. पाकिस्तान में यह फैसला पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के अनुरोध पर उनके चाचा शहबाज शरीफ की सरकार ने लिया.

सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बैन

पंजाब सरकार की ओर से जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री मरियम नवाज की कानून एवं व्यवस्था संबंधी कैबिनेट समिति ने 12 करोड़ से अधिक की आबादी वाले प्रांत में 13 से 18 जुलाई के दौरान यूट्यूब, एक्स, व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक आदि सहित सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बैन लगाने की सिफारिश की, ताकि नफरत फैलाने वाले कंटेंट और फेक न्यूज पर लगाम लगे और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो.

VIRAL: मनोज तिवारी के गाने पर नाचे माइकल जैक्सन, इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा एडिटेड VIDEO

Viral Video : यूट्यूबर ने माता-पिता को पहली बार करायी हवाई यात्रा, उनकी खुशी देख आप भी हो जाएंगे भावुक

छह दिनों के लिए सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर पाबंदी

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान में मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार 13 से 18 जुलाई तक, यानी छह दिनों के लिए इंटरनेट पर सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को निलंबित करने की अधिसूचना जारी करें. मालूम हो कि शहबाज शरीफ मरियम नवाज के चाचा हैं. खबरों की मानें, तो पंजाब सरकार ने यौम-ए-आशूरा के दौरान इंटरनेट बंद करने और मोबाइल जाम करने के नियमित उपायों से आगे बढ़ कर कई सोशल मीडिया मंच पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.

सेना प्रमुख सोशल मीडिया को बता चुके हैं डिजिटल आतंकवाद

आपकी जानकारी के लिए बना दें कि इससे पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर सोशल मीडिया को पहले ही ‘शातिर मीडिया’ घोषित कर चुके हैं और इसे ‘डिजिटल आतंकवाद’ का नाम भी दे चुके हैं. वहीं, पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार भी हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान कर चुके हैं. पाकिस्तान की सरकार ने सेना के आदेश पर जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को रोकने के लिए इसी साल फरवरी से एक्स (पूर्व में ट्विटर) को बंद कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >