स्मार्टफोन बाजार में Realme, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड 25 हजार के प्राइस सेगमेंट में काफी अच्छे और फीचर-पैक स्मार्टफोन ऑफर कर रहे हैं. इस प्राइस रेंज में अब सिर्फ अच्छा कैमरा या बड़ी बैटरी ही नहीं, बल्कि पावरफुल प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन भी मिल रहे हैं. चाहे आप गेमिंग के शौकीन हों, फोटोग्राफी पसंद करते हों या फिर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक ऑलराउंडर फोन तलाश रहे हों, 25 हजार रुपये के बजट में आपको कई सारे दमदार ऑप्शन मिल जाएंगे.
Realme P4 Pro 5G
अगर आप बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो फिर Realme का P4 Pro मॉडल अच्छा ऑप्शन है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें-
- डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.77 का डिस्प्ले
- कैमरा: 50MP AI + 8MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड realme UI 6.0
- बैटरी: 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग
OnePlus Nord CE 5
OnePlus Nord CE 5 एक दमदार स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ी बैटरी अच्छा कैमरा फास्ट परफॉर्मेंस और स्मूद डिस्प्ले दिया गया है. यह नॉर्मल इस्तेमाल से लेकर गेमिंग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है. इस कीमत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें-
- डिस्प्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.77 इंच डिस्प्ले
- कैमरा: 50MP+8MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 Apex
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0
- बैटरी: 7100mAh की बड़ी बैटरी, 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट
Infinix GT 30 5G+
Infinix GT 30 5G+ की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है. इस कीमत में आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिल जाएगा. वहीं, इसके 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है. इसमें आपको-
- डिस्प्ले: 6.78 इंच डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट तक का सपोर्ट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400
- बैटरी: 5500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग सपोर्ट
- रियर कैमरा: 64MP + 8MP रियर कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा
Motorola Edge 60 Fusion
बजट में कर्व्ड डिस्प्ले चाहने वालों के लिए Motorola का Edge 60 Fusion आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इसमें आपको-
- डिस्प्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.67 pOLED Quad Curved डिस्प्ले
- रियर कैमरा: 50MP + 13MP प्राइमरी कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, Android 15
- बैटरी: 5500mAh बैटरी, 68W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट
यह भी पढ़ें: iPhone 15 vs iPhone 16: 2026 में कौन-सा आईफोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
