Smartphone Etiquette: पब्लिक प्लेस में स्मार्टफोन की समझदारी दिखाइए बदतमीजी नहीं

Smartphone Etiquette: भारत में बढ़ते स्मार्टफोन इस्तेमाल के बीच सही शिष्टाचार की कमी बड़ी चुनौती है. जानिए घर, दफ्तर और सार्वजनिक जगहों पर स्मार्टफोन इस्तेमाल के न्यूनतम नियम जो हर यूजर को अपनाने चाहिए

Smartphone Etiquette: भारत में दुनिया के सबसे सस्ते मोबाइल टैरिफ और तेज 5G रोलआउट ने स्मार्टफोन को हर वर्ग की जिंदगी का हिस्सा बना दिया है. लेकिन बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही सही व्यवहार और शिष्टाचार की कमी अब एक बड़ी सामाजिक चुनौती बन रही है. यह रिपोर्ट बताती है कि घर, दफ्तर और सार्वजनिक जगहों पर स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय किन न्यूनतम नियमों का पालन करना जरूरी है. खासकर उन यूजर्स के लिए, जो रोजमर्रा की जिंदगी में मोबाइल को बिना सोचे-समझे इस्तेमाल करते हैं.

स्मार्टफोन मैनर्स की ट्रेनिंग जरूरी

भारत में OTT टेल्को कंपनियां लगातार सस्ते डेटा और फ्री बेनिफिट्स देकर यूजर्स को जोड़ रही हैं. नतीजा यह है कि स्मार्टफोन अब हर उम्र और हर वर्ग के हाथ में है. लेकिन इस तेज डिजिटल आदत अपनाने के बीच एक अहम कमी साफ दिखती है- यूजर्स को सही स्मार्टफोन मैनर्स, यानी शिष्टाचार की ट्रेनिंग नहीं दी गई. ट्रेन, बस या सार्वजनिक जगहों पर लोग बिना हेडफोन के वीडियो चलाते हैं, कॉल पर जोर-जोर से बातें करते हैं और दूसरों की प्राइवेसी का ध्यान नहीं रखते. यही वजह है कि अब स्मार्टफोन मैनर्स को लेकर चर्चा जरूरी हो गई है.

छोटी-छोटी आदतों का बड़ा असर

सार्वजनिक जगहों पर बिना हेडफोन के ऑडियो चलाना न सिर्फ दूसरों को परेशान करता है बल्कि माहौल को भी असहज बना देता है. दफ्तर में मीटिंग के दौरान बजते रिंगटोन या नोटिफिकेशन टीमवर्क को प्रभावित करते हैं. घर में देर रात नोटिफिकेशन की आवाज परिवार की नींद खराब कर सकती है. इन छोटी-छोटी आदतों का असर बड़ा होता है- लोगों की प्राइवेसी टूटती है, सामाजिक असुविधा बढ़ती है और यूजर की छवि भी नकारात्मक बनती है.

“यूजेज एटीकेट गाइडलाइन” प्रमोट करें कंपनियां

स्मार्टफोन प्लैटफॉर्म्स में पहले से ही ऐसे फीचर मौजूद हैं जो मैनर्स को आसान बना सकते हैं. जैसे “डू नॉट डिस्टर्ब” मोड, कस्टम नोटिफिकेशन प्रोफाइल और हेडफोन-डिटेक्शन सिस्टम. लेकिन समस्या यह है कि यूजर्स इन फीचर्स का इस्तेमाल नहीं करते. कंपनियां डेटा पैक और OTTबंडलिंग पर ध्यान देती हैं, लेकिन यूजर्स को सही व्यवहार सिखाने पर नहीं. अगर टेलीकॉम और स्मार्टफोन ब्रांड्स मिलकर “यूजेज एटीकेट गाइडलाइन” को प्रमोट करें तो स्थिति बेहतर हो सकती है.

डिजिटल साक्षरता सिर्फ ऐप यूजेज तक सीमित

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारत में डिजिटल साक्षरता सिर्फ ऐप इस्तेमाल तक सीमित है, व्यवहारिक शिष्टाचार तक नहीं पहुंची. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स अक्सर सार्वजनिक जगहों पर वीडियो शूट करते हैं और दूसरों की प्राइवेसी को नजरअंदाज करते हैं. यही ट्रेंड आम यूजर्स तक पहुंच रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कंपनियां और सरकारें मिलकर “डिजिटल बिहेवियर कैंपेन” चलाएं तो आने वाले समय में स्मार्टफोन शिष्टाचार को सामाजिक मानक बनाया जा सकता है.

सुविधा, माहौल और प्राइवेसी का ख्याल रहे

जैसे-जैसे 5G और सस्ते डेटा से नये यूजर्स जुड़ेंगे, स्मार्टफोन शिष्टाचार की अहमियत और बढ़ेगी. भविष्य में यूजर्स को ध्यान रखना होगा कि घर में परिवार की सुविधा, दफ्तर में प्रोफेशनल माहौल और सार्वजनिक जगहों पर दूसरों की प्राइवेसी का सम्मान करना ही स्मार्टफोन इस्तेमाल का न्यूनतम नियम है. अगर यह आदतें अभी से विकसित की जाएं तो डिजिटल इंडिया का चेहरा और भी सभ्य और संतुलित दिखेगा.

पब्लिक प्लेसेज पर स्मार्टफोन यूजेज मैनर्स

जब आप किसी पब्लिक प्लेस में स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हों, तो ध्यान रखें कि आपकी आदतें दूसरों को परेशान न करें.

  • अगर आपको गाने सुनने हैं, वीडियो देखना है या वीडियो कॉल करनी है, तो हमेशा हेडफोन का इस्तेमाल करें.
  • अपने फोन का साउंड प्रोफाइल माहौल के हिसाब से चुनें- जैसे साइलेंट या वाइब्रेट, ताकि दूसरों को दिक्कत न हो.
  • कॉल उठानी पड़े तो कोशिश करें कि किसी शांत जगह पर जाकर बात करें, जोर-जोर से बोलने या हंसने से बचें.
  • पब्लिक स्पेस में पर्सनल या प्रोफेशनल बातें जोर से करने से बचें, क्योंकि यह दूसरों को असहज कर सकता है.
  • अगर कोई प्राइवेट बातचीत करनी है, तो ध्यान रखें कि आपकी बातें आसपास के लोगों तक न पहुंचें.
  • फोटो या वीडियो बनाते समय कोशिश करें कि दूसरे लोग फ्रेम में न आएं. अगर unavoidable हो तो उनकी इजाजत जरूर लें.

आसान भाषा में कहें तो, सार्वजनिक जगहों पर स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय दूसरों की सुविधा और प्राइवेसी का उतना ही ध्यान रखें जितना आप अपनी सुविधा और प्राइवेसी का रखते हैं. यही असली स्मार्टफोन मैनर है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता क्या है फोन चार्ज करने का 80-20 रूल, जान जाएगा तो बैटरी रहेगी टकाटक

यह भी पढ़ें: मोबाइल फोन बन जाएगा बिजली जैसा तेज, एंड्रॉयड में क्लियर करें कैश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >