Smart Projector से घर की दीवार बनेगी स्मार्ट टीवी, Flipkart-Amazon सेल में मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स

Flipkart और Amazon की सेल में स्मार्ट प्रोजेक्टर (Smart Projector) पर भारी छूट मिल रही है. जानिए कैसे ये डिवाइस आपकी दीवार को स्मार्ट टीवी में बदल सकता है

Festive Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर (Smart Projector) की डिमांड बढ़ी. Flipkart और Amazon की सेल का आगाज हो चुका है, और इस बार स्मार्ट प्रोजेक्टर जैसे इनोवेटिव गैजेट्स पर भारी छूट मिल रही है. ये डिवाइस आपकी दीवार को स्मार्ट टीवी में बदल सकता है, वो भी बेहद किफायती कीमत में.

स्मार्ट प्रोजेक्टर: बजट में हाईटेक अनुभव

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ₹10,000 से शुरू होने वाले कई स्मार्ट प्रोजेक्टर उपलब्ध हैं. Portronics, Lifelong, XElectron जैसे ब्रांड्स के मॉडल्स कम बजट में शानदार फीचर्स के साथ आते हैं. इनमें Android सपोर्ट होता है, जिससे आप Netflix, Prime Video, Hotstar जैसे OTT ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं.

स्मार्ट टीवी जैसा अनुभव, बिना टीवी खरीदे

इन प्रोजेक्टर में प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स, WiFi कनेक्टिविटी और इन-बिल्ट स्पीकर मिलते हैं, जिससे अलग से स्पीकर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. 180° रोटेटेबल डिज़ाइन और HD से लेकर 4K तक की रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ ये प्रोजेक्टर घर को मिनी थिएटर में बदल सकते हैं.

Smart Projector: प्रोजेक्टर इस्तेमाल में रखें ये सावधानियां

हालांकि स्मार्ट प्रोजेक्टर बेहद उपयोगी हैं, लेकिन इन्हें ज्यादा रोशनी वाली जगह पर इस्तेमाल करने से विजुअल क्लैरिटी कम हो सकती है. बेहतर अनुभव के लिए कमरे में कम रोशनी और हल्के रंग की दीवार होना जरूरी है.

सेल में मिल रहे हैं बेस्ट डील्स

Flipkart और Amazon पर Big Billion Days और Great Indian Festival सेल में 50% से 80% तक की छूट मिल रही है. कुछ टॉप मॉडल्स जैसे WZATCO Yuva Go, Portronics Beem 470 और XElectron C9 Plus पर शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं.

Smart TV की पिक्चर क्वालिटी नहीं आ रही सही? बदल कर देखें ये 5 सेटिंग्स, मिलेगा थिएटर वाला झकास मजा

Smart TV को पहले रिमोट से बंद करना चाहिए या सीधे मेन स्विच से? जानिए आखिर क्या है सही तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >