कभी ऐसा हुआ है कि आप मॉल, एयरपोर्ट या किसी बड़े स्टेडियम की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके अंदर चले गए हों और वापस आने पर याद ही न हो कि कार कहां खड़ी थी? ऐसे में पूरा पार्किंग एरिया छान मारना पड़ता है और झुंझलाहट अलग होती है. अक्सर लोग पिलर या फ्लोर नंबर की फोटो ले लेते हैं, लेकिन जब पार्किंग एक जैसी दिखती है तो वो तरीका भी काम नहीं आता. ऐसे में सबसे आसान और स्मार्ट तरीका आपके फोन में ही मौजूद है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Google Maps का ‘Save Parking Location’ फीचर
हम बात कर रहे थे Google Maps का ‘Save Parking Location’ फीचर की. यह आपको ठीक वही जगह सेव करने देता है जहां आपने गाड़ी पार्क की है. बस एक टैप में लोकेशन सेव हो जाती है और वापस आते समय सीधे अपनी कार तक पहुंच सकते हैं. ये तरीका आपकी गाड़ी ढूंढने की पूरी टेंशन खत्म कर देता है. आपको सिर्फ यादों या धुंधली तस्वीरों पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं होती. चाहे पार्किंग कितनी भी बड़ी या मल्टी-लेवल क्यों न हो, ये आपको सीधे और सटीक तरीके से आपकी गाड़ी तक पहुंचा देता है.
कैसे करें इस फीचर को यूज?
- गाड़ी पार्क करने के बाद Google Maps खोलें.
- मैप पर दिख रहे नीले लोकेशन डॉट पर टैप करें.
- Save your parking location ऑप्शन चुनें.
- फ्लोर नंबर, पिलर कोड या सेक्शन का नाम जैसी जानकारी या फोटो जोड़ें.
- बाद में सेव की गई लोकेशन खोलें और Directions पर टैप करके सीधे अपनी गाड़ी तक पहुंचे.
नोट्स और फोटो ऐड करना है गेम चेंजर
लोकेशन सेव करना असरदार है, लेकिन असली ट्रिक नोट्स और फोटो जोड़ना है. बड़े इंडोर पार्किंग में GPS अक्सर सटीक जगह नहीं बता पाता. ऐसे में ‘Level B2, pillar P17 के पास’ जैसा नोट या एक क्विक फोटो लेना आपको गाड़ी ढूंढने में बिना किसी कन्फ्यूजन के मदद करता है.
कितना असरदार है ये तरीका?
ये फीचर खासतौर पर तब बहुत काम आता है जब आप किसी बड़ी या भीड़-भाड़ वाली जगह पर हों. एयरपोर्ट या स्टेडियम की बड़ी पार्किंग में अपनी गाड़ी ढूंढना आसान हो जाता है. बेसमेंट पार्किंग की भूलभुलैया में भटकने से बचाता है. अनजान शहर की तंग गलियों या भीड़ वाली जगहों पर भी आप आसानी से अपनी कार की लोकेशन याद रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Google Maps से तुरंत ढूंढें अपने नजदीकी Aadhaar Centre, जानें आसान तरीका
