अगर आप लंबे समय से प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन बजट की वजह से फैसला टाल रहे थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका आ गया है. Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra 5G अब Flipkart पर बड़ी कीमत कटौती के साथ उपलब्ध है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील का फायदा उठाने पर इसकी प्रभावी कीमत 75 हजार रुपये से भी कम हो सकती है. ऐसे में कई खरीदारों के मन में सवाल है कि क्या अब भी Galaxy S25 Ultra खरीदना समझदारी होगी या फिर नए Galaxy S26 Ultra का इंतजार करना बेहतर रहेगा.
Flipkart पर इतनी कम हो गई Galaxy S25 Ultra की कीमत
फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा 5जी (Samsung Galaxy S25 Ultra 5G) की लिस्टेड कीमत फिलहाल 90,408 रुपये है. इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो एक्सचेंज ऑफर के जरिये कीमत और भी कम हो सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S21 Ultra जैसे स्मार्टफोन पर करीब 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. अगर आपका फोन बेहतर कंडीशन में है तो यह फायदा और ज्यादा भी हो सकता है. सभी ऑफर लागू होने के बाद Galaxy S25 Ultra की प्रभावी कीमत 75,000 रुपये से नीचे पहुंच सकती है. इस तरह, ₹1,29,999 की लॉन्च कीमत वाला यह फोन आपको 55 हजार रुपये तक सस्ता मिल सकता है.
क्या अब भी Galaxy S25 Ultra खरीदना फायदे का सौदा है?
Samsung अब Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर चुका है, जिसमें नया प्रॉसेसर, बेहतर Galaxy AI फीचर्स और कैमरा अपग्रेड देखने को मिलते हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि Galaxy S25 Ultra पुराना या कमजोर हो गया है. आज भी Galaxy S25 Ultra प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी का दमदार स्मार्टफोन माना जाता है. इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर अनुभव अधिकांश यूजर्स की जरूरतों को आसानी से पूरा करता है. अगर आपका बजट एक लाख रुपये से कम है, तो यह डील काफी आकर्षक साबित हो सकती है.
एक्सचेंज और बैंक ऑफर से मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
इस ऑफर का सबसे बड़ा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं. एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की मॉडल, कंडीशन और उपलब्ध ऑफर पर निर्भर करेगी. वहीं बैंक ऑफर के जरिये मिलने वाला इंस्टैंट डिस्काउंट अंतिम कीमत को और कम कर देता है.
ध्यान रखें कि ऑफर समय-समय पर बदल सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले Flipkart पर उपलब्ध सभी शर्तें और ऑफर जरूर जांच लें.
Galaxy S26 Ultra या Galaxy S25 Ultra, किसे चुनें?
अगर आपको सबसे नया प्रॉसेसर, लेटेस्ट AI फीचर्स और कुछ अतिरिक्त कैमरा सुधार चाहिए तो Galaxy S26 Ultra बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर आपका लक्ष्य कम कीमत में फ्लैगशिप अनुभव हासिल करना है, तो Galaxy S25 Ultra आज भी शानदार वैल्यू देता है.
दोनों फोन के बीच वास्तविक इस्तेमाल में अंतर उतना बड़ा नहीं है, जितना उनकी कीमत में दिखाई देता है. ऐसे में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Galaxy S25 Ultra मौजूदा ऑफर के साथ एक बेहतरीन डील बनकर सामने आया है.
ये भी पढ़ें: 50000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्टफोन कौन-सा? जानें हर जरूरत के लिए टॉप 5 ऑप्शन
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च के 8 दिन बाद हुआ 8 हजार रुपये महंगा, देखें नये दाम और सभी फीचर्स
