सैमसंग ने भारत में स्मार्टफोन बाजार में गाड़े झंडे, 25 हजार रुपये वाले सेगमेंट में पाया खास मुकाम

Samsung ने कहा है कि 5जी स्मार्टफोन पर फोकस्ड उसकी ग्रोथ स्ट्रैटेजी के नतीजे अच्छे रहे हैं और इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने उद्योग जगत को पीछे छोड़ दिया है.

स्मार्टफोन विनिर्माता सैमसंग ने कहा है कि 5जी स्मार्टफोन पर केंद्रित उसकी वृद्धि रणनीति के नतीजे अच्छे रहे हैं और इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने उद्योग जगत को पीछे छोड़ दिया है. सैमसंग इंडिया के एमएक्स प्रभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पुलन ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि समूचे मोबाइल फोन उद्योग की वृद्धि के लिए 5जी पर ध्यान केंद्रित करना अहम है.

उन्होंने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मार्च तिमाही में हम 5जी के अंशदान के मामले में उद्योग की वृद्धि से आगे बढ़ रहे हैं. इसने हमें 5जी स्मार्टफोन खंड में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ नंबर एक बना दिया है.

पुलन ने कहा कि भारतीय बाजार में 20,000-30,000 रुपये का खंड स्मार्टफोन श्रेणी में सबसे तेजी से बढ़ने वाला हिस्सा है. इसी को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी एफ55 5जी भारतीय बाजार में पेश किया जिसे भारत को ध्यान में रखते हुए भारत में ही बनाया गया है.

सैमसंग ने 5G स्मार्टफोन के क्षेत्र में किस तरह की वृद्धि दिखाई है?

सैमसंग ने 5G स्मार्टफोन खंड में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ उद्योग की वृद्धि को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है।

सैमसंग इंडिया के एमएक्स प्रभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौन हैं?

सैमसंग इंडिया के एमएक्स प्रभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पुलन हैं।

मार्च तिमाही में सैमसंग की वृद्धि का मुख्य कारण क्या था?

मार्च तिमाही में सैमसंग की वृद्धि का मुख्य कारण 5G पर ध्यान केंद्रित करना था, जिसने उन्हें उद्योग की वृद्धि से आगे बढ़ने में मदद की।

भारतीय बाजार में कौन सी स्मार्टफोन श्रेणी सबसे तेजी से बढ़ रही है?

भारतीय बाजार में 20,000-30,000 रुपये का खंड स्मार्टफोन श्रेणी में सबसे तेजी से बढ़ने वाला हिस्सा है।

सैमसंग ने भारतीय बाजार के लिए कौन सा नया स्मार्टफोन पेश किया है?

सैमसंग ने भारतीय बाजार में गैलेक्सी एफ55 5जी स्मार्टफोन पेश किया है, जिसे भारत में ही बनाया गया है।

50MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Samsung Galaxy F55 5G, ये फीचर्स भी दमदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >