7 साल के अपडेट और 50MP कैमरे के साथ आया Samsung का नया 5G फोन, कितनी है कीमत?

Samsung ने भारत में नया Galaxy S26 FE लॉन्च किया है. फोन में 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर और 4,900mAh बैटरी मिलती है. कंपनी 7 साल तक अपडेट देगी. इसकी कीमत 79,999 रुपये है.

Samsung Galaxy S26 FE को सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी का नया ‘Fan Edition’ स्मार्टफोन है, जो पिछले साल आए Galaxy S26 FE के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर आया है. फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. खास बात यह है कि Galaxy S26 FE, One UI 9 पर काम करता है, जो Android 17 पर बेस्ड है. यह Galaxy S26 सीरीज का पहला मॉडल है, जिसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च किया गया है.

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy S26 FE को भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये रखी गई है. यह फोन Pistachio, Blueberry और Graphite तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कस्टमर्स को 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल सकता है. इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए फोन को 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने का ऑप्शन भी मिलेगा. इतना ही नहीं, कस्टमर्स को 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा  अपग्रेड बोनस भी दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max: दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा स्मार्ट

इसके अलावा कस्टमर्स चुनिंदा बड़े बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं. वहीं, 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन  भी दिया जा रहा है. अगर आप Samsung के ई-स्टोर से खरीदारी करते हैं, तो आपके पास 18 महीने की बैंक EMI चुनने का भी ऑप्शन होगा.

Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स

  • Samsung Galaxy S26 FE में डुअल नैनो सिम सपोर्ट मिलता है और यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आता है. खास बात यह है कि कंपनी इस फोन को पूरे 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. 
  • फोन में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है.
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm प्रोसेस पर बना Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. 
  • फोटोग्राफी की बात करें तो इसके पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. 
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • फोन में Gemini Omni का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से Gallery में मौजूद फोटो और वीडियो का यूज करके वीडियो क्लिप बनाई और एडिट की जा सकती हैं.
  • बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी मिलता है. यह फोन डस्ट और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है.

ये भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max Deal: ₹74,990 में खरीदने का मौका, जानें एक्सचेंज ऑफर्स का पूरा हिसाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >