Samsung के नये Flip 5 और Fold 5 स्मार्टफोन्स काे 28 घंटे में 1 लाख लोगों ने किया Book

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है. प्री-बुकिंग के दौरान भारत में 1,00,000 से ज्यादा यूजर्स ने इन्हें प्री-बुक किया है. Galaxy Z Flip 5 की कीमत 99,999 रुपये से 1,09,999 रुपये तक है. Galaxy Z Fold 5 की कीमत 1.54 लाख से 1.85 लाख के बीच है.

Samsung Galaxy Flip5, Samsung Galaxy Fold5 Pre-Booking : सैमसंग ने अपनी पांचवीं पीढ़ी की अल्ट्रा-प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस- गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और जेड फोल्ड5 की भारत में पेशकश के 28 घंटों के अंदर ही इनकी रिकॉर्ड एक लाख प्रीबुकिंग दर्ज की है. कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सैमसंग ने बयान में कहा कि चौथी पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन (गैलेक्सी जेड फ्लिप4 और जेड फोल्ड4) की तुलना में पांचवीं पीढ़ी की डिवाइस को पहले 28 घंटों में 1.7 गुना ज्यादा प्रीबुकिंग मिली. कंपनी ने दोनों डिवाइस 26 जुलाई को पेश किये थे और उनकी प्रीबुकिंग 27 जुलाई को शुरू हुई थी. मेड इन इंडिया डिवाइस की भारत में बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी.

सैमसंग दक्षिण-पश्चिम एशिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी जे बी पार्क ने कहा कि हाल ही में पेश गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड5 को भारत में उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने से हम बहुत खुश हैं. गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड5 की सफलता बताती है कि भारतीय ग्राहक नवाचारों के लिए कितने उत्साहित हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि हमारी नयी डिवाइस फोल्डेबल स्मार्टफोन को मुख्यधारा में लाने में मदद करेंगी और भारत में हमारी स्थिति को और मजबूत करेंगी.

Also Read: Samsung Galaxy F34 5G Vs Galaxy M34 5G, कौन सा ऑप्शन आपके लिए है बेस्ट ? यहां जानें

गैलेक्सी फोल्ड5 की कीमत 1.54 लाख से 1.85 लाख के बीच है. सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप5 की कीमत 99,999 रुपये से 1,09,999 रुपये तक है. दक्षिण कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग को उम्मीद है कि हाल ही में बाजार में पेश अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मॉडल गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 से स्मार्टफोन बाजार में उसकी अग्रणी स्थिति को मजबूती मिलेगी. एक बाजार अनुसंधान फर्म के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे सैमसंग रहा.

कंपनी 5जी उपकरणों के मामले में भी 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रही. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल अनुभव कारोबार के प्रमुख टी एम रो ने कहा, हर दिन अधिक लोग हमारे फोल्डेबल फोन को चुनते हैं क्योंकि उस तरह का अनुभव लोगों को किसी अन्य स्मार्टफोन से नहीं मिल सकता है. गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 नवीनतम उपकरण हैं जो नवीन प्रौद्योगिकी के माध्यम से हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाते हैं.

Also Read: Galaxy F34 5G: बजट क्लास में दमदार स्मार्टफोन लायी Samsung

बाजार शोध और विश्लेषण फर्म टेकआर्क का अनुमान है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन की 2023 में कुल स्मार्टफोन बाजार में लगभग 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी. इसका मतलब है कि वर्ष 2023 में भारत में 6.35 लाख से अधिक फोल्डेबल स्मार्टफोन बेचे जाएंगे, जो इस अवधि के लिए अनुमानित कुल बिक्री के 0.5 प्रतिशत से भी कम है. सैमसंग के एक अधिकारी ने कहा, यह फोल्डेबल फोन की पांचवीं पीढ़ी है.

पिछले पांच साल में हमने अपने भारतीय उपभोक्ताओं को कई नये अनुभव दिये हैं. दोनों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन चिपसेट और आईपीएक्स8 प्रमाणन से लैस हैं. इसका मतलब है कि ये दोनों फोन पानी से सुरक्षित हैं और 1.5 मीटर गहरे पानी में आधे घंटे तक डूबे रहने के बाद भी खराब नहीं होंगे. सैमसंग के अधिकारियों ने कहा कि फोल्ड 4 की अपेक्षा फोल्ड 5 फोन 2.4 मिलीमीटर पतला और 10 ग्राम हल्का होगा. सैमसंग एस पेन भी पिछली पीढ़ी के उपकरणों की तुलना में 41 प्रतिशत पतला है.

Also Read: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला सैमसंग स्मार्टफोन यहां मिल रहा सबसे सस्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >