अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह ऑफर आपके लिए दिलचस्प हो सकता है. सैमसंग का फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी एस25 (Samsung Galaxy S25) अब फ्लिपकार्ट पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय करीब ₹81 हजार की कीमत वाला यह फोन अब बैंक ऑफर और कूपन के बाद करीब ₹50 हजार में खरीदा जा सकता है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या मौजूदा कीमत पर Galaxy S25 खरीदना समझदारी होगी या फिर नये विकल्पों की तरफ देखना बेहतर रहेगा.
फ्लिपकार्ट पर Galaxy S25 पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 के 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत ₹69,999 है. हालांकि, लिमिटेड पीरियड कूपन के जरिये ₹16,499 की सीधी छूट मिल रही है. इसके बाद अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें ₹2,675 का अतिरिक्त इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर करीब ₹50,825 रह जाती है.
वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत ₹79,999 है. इस मॉडल पर ₹21,399 का कूपन और ₹2,930 तक का बैंक डिस्काउंट मिलने के बाद इसकी प्रभावी कीमत करीब ₹55,670 हो जाती है.
कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप पसंद करने वालों के लिए शानदार विकल्प
Samsung Galaxy S25 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है जो बड़े और भारी स्मार्टफोन की बजाय कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप पसंद करते हैं. इसमें 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी वजह से फोन एक हाथ से इस्तेमाल करना काफी आसान रहता है. हल्का डिजाइन और प्रीमियम बिल्ड इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आरामदायक बनाते हैं.
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रॉसेसर दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स को आसानी से संभाल सकता है. अगर आप कई साल तक बिना परफॉर्मेंस की चिंता किए फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह चिपसेट अभी भी काफी दमदार माना जाता है.
कैमरा और सॉफ्टवेयर भी बनाते हैं इसे खास
Galaxy S25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है. आज करीब ₹50 हजार की कीमत वाले कई स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलता, ऐसे में फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह एक बड़ा फायदा हो सकता है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो सैमसंग इस फोन को अभी छह और बड़े एंड्रॉयड अपडेट देने वाला है. यानी आने वाले वर्षों तक नये फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे. One UI अपने एआई फीचर्स, कस्टमाइजेशन और प्रोडक्टिविटी टूल्स की वजह से पहले से ही यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है.
खरीदने से पहले इन बातों का भी रखें ध्यान
Galaxy S25 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन का बैकअप दे सकती है. हालांकि, मौजूदा समय में कई नये स्मार्टफोन 6,000mAh से लेकर 7,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी के साथ आ रहे हैं. अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ लंबा बैटरी बैकअप है, तो बाजार में दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं.
लेकिन अगर आप प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, भरोसेमंद कैमरा और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट को ज्यादा महत्व देते हैं, तो करीब ₹50 हजार की कीमत पर Samsung Galaxy S25 एक मजबूत डील साबित हो सकता है. खासकर उन यूजर्स के लिए जो किसी मिड-रेंज फोन या पुराने Galaxy S सीरीज डिवाइस से अपग्रेड करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: 50000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्टफोन कौन-सा? जानें हर जरूरत के लिए टॉप 5 ऑप्शन
ये भी पढ़ें: 55 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, बैंक और एक्सचेंज ऑफर ने किया कमाल
