Moto को पटखनी देने आया Vivo का फोन, बजट में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Vivo T4R Review: वीवो के बजट स्मार्टफोन में मिलेगा 50MP कैमरा, दमदार 5700mAh बैटरी और नया Dimensity 7400 प्रॉसेसर. ₹19,499 की कीमत में परफॉर्मेंस और स्टाइल का बेहतरीन मेल, जानिए क्या बनाता है इसे 2025 का सबसे चर्चित बजट 5G फोन

Vivo T4R Review: Vivo ने अपने T सीरीज में नया T4R स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह मिड-सेगमेंट डिवाइस उन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जो दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक फीचर्स की तलाश में हैं. Vivo T4R में 50MP का मुख्य कैमरा और 5700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो इसे एक परफॉर्मेंस पावरहाउस बनाती है.

यह स्मार्टफोन 5 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. उपभोक्ता इसे दो शानदार रंगों- आर्कटिक व्हाइट और ट्विलाइट ब्लू में खरीद सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹19,499 है, लेकिन ICICI, HDFC और Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,000 की तत्काल छूट भी मिलेगी.

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले Vivo स्मार्टफोन की लिस्ट, देखें ₹20000 तक के बेस्ट ऑप्शंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस (Vivo T4R Review)

वीवो के इस बजट रेंज हैंडसेट में 6.77-इंच की क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसके अलावा, यह MediaTek Dimensity 7400 5G प्रॉसेसर द्वारा संचालित है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरिएंस ऑफर करता है.

स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो VivoT4R तीन वेरिएंट में उपलब्ध है- 8GBRAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज, और एक हाई-एंड 12GBRAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट. कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MPबोकेह सेंसर है, जबकि सामने की तरफ 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है.

टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैटरी की क्षमता 5700mAh है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट और वॉटररेसिस्टेंट भी है. Vivo T4R, Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर रन करता है.

कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल नैनो SIM, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 शामिल हैं. डिवाइस का वजन सिर्फ 183.5 ग्राम है, जो इसे हल्का और हैंडी बनाता है.

बिक्री और ऑफर्स की जानकारी

Vivo T4R की बिक्री 5 अगस्त से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत ICICI, HDFC और Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,000 तक की इंस्टैंट छूट उपलब्ध होगी. इससे ₹19,499 की कीमत घटकर ₹17,499 हो सकती है, जो इसे और भी आकर्षक विकल्प बनाता है.

Raksha Bandhan Gift Idea: सस्ते में निपटना है, तो बहन को गिफ्ट करें Samsung का ये लेटेस्ट फोन, यहां मिल रही बेस्ट डील

50MP कैमरा से लेकर 7000mAh बैटरी और AI का डेडली कॉम्बो, मिड-रेंज में Realme 15 Series मचा रहा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >