12GB RAM, खूबसूरत डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ POCO F6 Deadpool Edition कैसा फोन है?

POCO F6 Deadpool Edition Launch Review: पोको शाओमी की सब-ब्रांड है. उसने अपने मिड रेंज फोन का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. POCO F6 Deadpool एडिशन में यह फोन डेडपूल और वुल्वरीन की कई एसेसरीज के साथ आता है. खरीद के लिए इस स्मार्टफोन की केवल 3 हजार यूनिट्स की मार्केट में उपलब्धता होगी.

POCO F6 Deadpool Edition Launch Review: शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रांड पोको (POCO) ने मार्वेल (Marvel) के साथ अपनी साझेदारी में एफ6 डेडपूल लिमिटेड एडिशन (POCO F6 Deadpool Limited Edition) भारत में लॉन्च कर दिया है. इस मिड रेंज फोन का बैक पैनल डेडपूल और वूल्वरीन (Deadpool & Wolverine) का डिजाइन वाला है. खास यह है कि कंपनी इस डिवाइस को भारत के लिए एक्सक्लूसिव बता रही है.

POCO F6 के डेडपूल एडिशन में भी रेगुलर वेरिएंट की ही तरह स्पेसिफिकेशंस दिये गए हैं. इसमें फ्लैगशिप-ग्रेड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रॉसेसर और AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन को मजबूती देने के लिए इसको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से कवर किया गया है. यह डिवाइस ड्यूल रियर कैमरे से लैस है, जिसमें 50MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. डिवाइस इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

POCO F6 के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

डिस्प्ले : 6.67 इंच 1.5K 120Hz एमोलेड, 24,000 निट्स ब्राइटनेस
चिपसेट : Snapdragon 8s Gen 3
रैम / स्टोरेज : 12GB + 256GB
कैमरा : 50MP OIS Sony IMX882+8MP
बैटरी / चार्जिंग : 5,000mAh, 90W
लिमिटेड एडिशन प्राइस : 33,999 रुपये
रेगुलर वेरिएंट प्राइस : 31,999 रुपये

POCO F6 Deadpool Edition Launch Review: बहुत खास है डिजाइन

पोको एफ6 के मार्वेल स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किये गए डेडपूल लिमिटेड एडिशन में डार्क रेड कलर का बैक पैनल मिला है, और इसके किनारे काले रंग के हैं. पैनल में डेडपूल और वूल्वरिन डिजाइन भी दिया गया है और एलईडी फ्लैश रिंग डेडपूल की आंखों वाली फील देती है. इन सब चीजों को एक साथ रहकर कहें, तो यह फोन देखने में अच्छा लगता है. यह स्मार्टफोन एक कस्टमाइज्ड बॉक्स में आया है और इसमें डेडपूल लोगो वाले चार्जर के साथ डेडपूल मास्क के आकार का सिम इजेक्टर भी दिया गया है.

POCO F6 Deadpool Edition की कीमत और उपलब्धता

POCO F6 स्मार्टफोन के Deadpool Limited Edition की कीमत भारत में 33,999 रुपये रखी गई है. हैंडसेट का यह एडिशन 12GB + 256GB वेरिएंट में उपलब्ध है. यह डिवाइस 7 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. एचडीएफसी बैंक, ऐक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिये खरीदारी कर 4,000 रुपये की छूट का लाभ उठाया जा सकता है. इससे फोन की कीमत घटकर 29,999 रुपये रह जाएगी. POCO F6 Deadpool Edition की केवल 3000 यूनिट्स रिटेल सेल के लिए उपलब्ध रहेंगी.

Flipkart Sale: 797 रुपये देकर घर लाएं पोको का धांसू फोन, जानें क्या है खास डील

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट सेल में पोको के इस 5G फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जान झूम उठेंगे आप

Technology Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >