30 हजार की रेंज में कितना दमदार है OnePlus Nord CE 6? जानें पूरा रिव्यू

अगर आप OnePlus Nord CE 6 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन कन्फ्यूज हैं कि 30 हजार रुपये के प्राइस रेंज में यह फोन आपके लिए सही ऑप्शन साबित होगा या नहीं, तो यहां दिया गया यह रिव्यू आपके काफी काम आ सकता है.

OnePlus Nord CE 6 Review: आजकल 30 हजार के प्राइस सेगमेंट में लगभग हर टेक कंपनी बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले, स्टाइलिश डिजाइन और AI फीचर्स के दम पर अपने फोन को बेस्ट साबित करने में लगी हुई है. लेकिन इस्तेमाल करने पर ज्यादातर फोन एक जैसा ही एक्सपीरियंस देते हैं. हालांकि, इसी प्राइस रेंज में OnePlus Nord CE 6 खुद को एक ऐसे फोन के तौर पर पेश करता है, जो सिर्फ बड़े फीचर्स नहीं बल्कि एक स्मूद और भरोसेमंद एक्सपीरियंस देने पर फोकस करता है. शानदार डिस्प्ले, दमदार बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर के साथ यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान और बेहतर बनाने की कोशिश करता है. ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या Nord CE 6 अपने प्राइस सेगमेंट में सही मायनों में एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन है? आइए जानते हैं इस रिव्यू में.

OnePlus Nord CE 6 Review: डिजाइन

OnePlus ने पिछले कुछ समय में अपनी एक खास डिजाइन स्टाइल बना ली है और Nord CE 6 भी उसी को फॉलो करता है. फोन देखने में काफी हद तक फ्लैगशिप OnePlus 15 जैसा लगता है. मॉडल का फ्रेम फ्लैट है लेकिन किनारे हल्के गोल हैं, जिससे इसे आराम से पकड़ा जा सकता है. इसकी थिकनेस 8.5mm है. हालांकि इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, इसलिए फोन थोड़ा भारी जरूर लगता है, लेकिन वजन का बैलेंस अच्छा है.

पीछे की तरफ पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है, लेकिन मैट फिनिश की वजह से फोन सस्ता महसूस नहीं होता. फिंगरप्रिंट भी कम नजर आते हैं. फोन में IP65 रेटिंग भी मिलती है, यानी धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलती है.

OnePlus Nord CE 6 Review: डिस्प्ले

Nord CE 6 की सबसे बड़ी खासियत इसका डिस्प्ले है. इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिए गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रॉलिंग और ऐप इस्तेमाल करते समय फोन बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देगा. कलर्स अच्छे और नैचुरल दिखेंगे, जबकि HDR सपोर्ट की वजह से वीडियो देखने का मजा और बढ़ जाएगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी.

गेमिंग के लिए भी यह डिस्प्ले काफी अच्छा है. बड़ी स्क्रीन पर BGMI और Call of Duty जैसे गेम आराम से खेले जा सकते हैं. साथ ही स्टीरियो स्पीकर्स की साउंड भी अच्छी और तेज मिलती है.

OnePlus Nord CE 6 Review: कैमरा

OnePlus Nord CE 6 में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि साथ में 2MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है. फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा है. खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया गया है, जो कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनता है. हालांकि, इस बार OnePlus ने अल्ट्रावाइड कैमरा हटा दिया है, जो पिछले मॉडल में मौजूद था.

कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें, तो दिन की रोशनी में फोन नैचुरल कलर्स के साथ अच्छी फोटो क्लिक करता है. सेल्फी कैमरा शार्प और नैचुरल रिजल्ट देता है, जबकि लो-लाइट फोटोग्राफी में फोन थोड़ा कमजोर पड़ता है. कम रोशनी में तस्वीरों में नॉइज और सॉफ्ट डिटेल्स नजर आती हैं.

Vivo T5 Pro के मुकाबले में Nord CE 6 के फोटो ज्यादा नैचुरल लगते हैं, लेकिन डिटेल और शार्पनेस के मामले में Vivo थोड़ा आगे निकल जाता है, खासकर लो-लाइट और नाइट मोड फोटोग्राफी में. फिर भी रोजमर्रा के इस्तेमाल और सोशल मीडिया के लिए Nord CE 6 का कैमरा अच्छा एक्सपीरियंस देता है.

OnePlus Nord CE 6 Review: परफॉर्मेंस

OnePlus Nord CE 6 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है. ऐप्स तेजी से खुलते हैं, मल्टीटास्किंग आसान रहती है और फोन नॉर्मल इस्तेमाल में कहीं भी स्लो महसूस नहीं होगा. इसमें UFS 3.1 स्टोरेज और 12GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है.

गेमिंग के लिए फोन में 3200Hz Touch Sampling Rate वाला Touch Reflex Chip दिया गया है, जिससे टच रिस्पॉन्स काफी फास्ट मिलता है. BGMI जैसे गेम 90FPS तक स्मूद चलेंगे, जबकि Subway Surfers और Brawl Stars जैसे गेम्स में 144FPS का एक्सपीरियंस मिलेगा. फोन में Vapour Chamber Cooling सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता.

OnePlus Nord CE 6 Review:सॉफ्टवेयर

फोन में Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 मिलता है, जो अभी भी Android के सबसे साफ और स्मूद इंटरफेस में से एक माना जाता है. इस बार कंपनी ने पर्सनलाइजेशन और AI फीचर्स पर ज्यादा फोकस किया है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत अब भी इसका स्मूद और क्लीन एक्सपीरियंस ही है. ऐप्स ओपन करने, स्विच करने और रोजमर्रा के इस्तेमाल में एनिमेशन काफी स्मूद और फास्ट है.

AI फीचर्स की बात करें, तो फोन में कई स्मार्ट टूल्स दिए गए हैं. Photos ऐप में AI Reflection Eraser, AI Portrait Glow, AI Eraser और AI Detail Boost जैसे फीचर्स मिलते हैं, जबकि Notes ऐप में AI Writing Tools भी मौजूद हैं. ये फीचर्स पहले भी कुछ OnePlus डिवाइसेज में देखने को मिल चुके हैं.

हालांकि, सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में Nord CE 6 थोड़ा पीछे रह जाता है. कंपनी इस फोन में 2 Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है, जबकि पिछले Nord CE 5 में 4 Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया था. ऐसे में लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में पुराना मॉडल थोड़ा बेहतर साबित होता है.

OnePlus Nord CE 6 Review: बैटरी

OnePlus Nord CE 6 की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है. नॉर्मल इस्तेमाल में यह फोन आसानी से डेढ़ दिन तक चल सकता है. WhatsApp, Instagram, क्रिकेट स्कोर चेक करने, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे कामों के बाद भी बैटरी काफी बची रहती है. वहीं चार्जिंग की बात करें, तो फोन 20 से 100% तक चार्ज होने में करीब 68 मिनट लेता है, जो इतनी बड़ी बैटरी के हिसाब से काफी अच्छा कहा जा सकता है.

खरीदें या नहीं?

OnePlus Nord CE 6 अपने पिछले मॉडल Nord CE 5 के मुकाबले में कई जरूरी अपग्रेड्स के साथ आता है. फोन में शानदार 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, मजबूत IP69K रेटिंग वाला डिजाइन और बड़ी 8000mAh बैटरी मिलती है, जो आसानी से डेढ़ दिन तक चल जाती है. हालांकि, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पिछले Nord CE 5 के Dimensity 8350 Apex जितना पावरफुल नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है. इसकी सबसे बड़ी ताकत OxygenOS 16 है, जो क्लीन, फास्ट और फीचर-रिच एक्सपीरियंस ऑफर करता है.

फोन का कैमरा ठीक-ठाक परफॉर्म करता है, लेकिन डिटेल और शार्पनेस के मामले में यह थोड़ा पीछे रह जाता है. वहीं, सिर्फ 2 Android अपडेट मिलने का वादा भी कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है, क्योंकि इसी कीमत में कुछ दूसरे स्मार्टफोन ज्यादा लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आते हैं.

लेकिन अगर आप शानदार डिस्प्ले, दमदार बैटरी और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस वाला एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं, तो ₹29,999 की कीमत में OnePlus Nord CE 6 एक शानदार ऑप्शन साबित होता है.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE Review: कैमरा और परफॉर्मेंस शानदार, लेकिन खरीदना कितना फायदे का सौदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >