Google Pixel 10a vs OPPO Reno 15: महंगे स्मार्टफोन खरीदना अब सिर्फ शानदार कैमरा और दमदार बैटरी तक ही लिमिटेड नहीं रहा है. आज सवाल यह है कि आपको क्लीन, लंबे समय तक अपडेट मिलने वाला सॉफ्टवेयर चाहिए या ज्यादा कैमरा और बड़ी बैटरी वाली डील? ऐसे में 50 हजार रुपये से कम की कीमत में दो बड़े नाम आमने-सामने हैं. एक तरफ Google का नया Pixel 10a, जो AI और स्टॉक Android का वादा करता है और इसकी शुरुआती कीमत जहां 49,999 रुपये है. दूसरी तरफ OPPO Reno 15 है, जो डिजाइन, कैमरा और पावरफुल बैटरी के दम पर मैदान में उतरा है और इसकी शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है.
कीमत में मामूली अंतर होने के कारण दोनों फोन प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वाले यूजर्स के लिए मजबूत दावेदार बनकर सामने आते हैं. आइए स्पेसिफिकेशन के बेस पर समझते हैं कि डिस्प्ले, डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा, सॉफ्टवेयर और बैटरी के मामले में कौन आगे है.
Google Pixel 10a vs OPPO Reno 15: डिस्प्ले
Pixel 10a में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि Reno 15 में थोड़ा बड़ा 6.59 इंच का P-OLED पैनल दिया गया है. Reno 15 में जहां 1.5K रेजोल्यूशन (1216 x 2640) मिलेगा, वहीं Pixel 10a FHD+ (1080 x 2424) रेजोल्यूशन ऑफर करता है.
दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आते हैं. हालांकि, ब्राइटनेस के मामले में Pixel 10a बेहतर है, क्योंकि इसमें 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो धूप में बेहतर विजिबिलिटी दे सकती है. Reno 15 की ब्राइटनेस 1200 निट्स तक लिमिटेड है.
Google Pixel 10a vs OPPO Reno 15: डिजाइन और बिल्ड
डिजाइन के मामले में OPPO Reno 15 ज्यादा अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लगता है. यह Glacier White, Aurora Blue और Twilight Blue जैसे कलर ऑप्शन में अवेलेबल है. वहीं, Pixel 10a Google के ट्रेडिशनल मिनिमल डिजाइन के साथ आता है और Lavender, Berry, Fog और Obsidian कलर ऑपशन्स में अवेलेबल है.
Google Pixel 10a ज्यादा कॉम्पैक्ट (183 ग्राम) और हल्का है, जबकि Reno 15 थोड़ा स्लिम (7.8mm) है लेकिन वजन 197 ग्राम है. ड्यूरेबिलिटी कि बात करें, तो Pixel 10a में IP68 रेटिंग है, जबकि Reno 15 IP68/IP69 के साथ आता है, जो ज्यादा मजबूत वॉटर प्रोटेक्शन देता है.
Google Pixel 10a vs OPPO Reno 15: परफॉर्मेंस
Pixel 10a में Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए काफी है. हालांकि, हेवी गेमिंग या लंबे समय तक लोड पर थ्रॉटलिंग का इश्यू देखने को मिल सकता है.
वहीं, Reno 15 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. यह अच्छा परफॉर्म करता है, लेकिन इस कीमत में पहले Snapdragon 8 Gen 3 जैसे ज्यादा पावरफुल चिप्स भी देखे जा चुके हैं.
कुल मिलाकर, दोनों फोन डेली यूज के लिए ठीक हैं, लेकिन हार्डकोर गेमिंग यूजर्स को परफॉर्मेंस में समझौता महसूस हो सकता है.
Google Pixel 10a vs OPPO Reno 15: कैमरा
कैमरा सेटअप में Reno 15 ज्यादा अच्छा ऑप्शन है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा.
वहीं, Pixel 10a में 48MP मेन और 13MP अल्ट्रावाइड ड्यूल कैमरा सेटअप है. टेलीफोटो लेंस की कमी इसे जूम फोटोग्राफी में पीछे कर सकती है.
सेल्फी के लिए Reno 15 में 50MP फ्रंट कैमरा है, जबकि Pixel 10a में 13MP कैमरा मिलता है.
हालांकि Pixel फोन अपनी कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी और AI फीचर्स जैसे Magic Eraser, Auto Best Take और Add Me के लिए जाने जाते हैं. Reno 15 में भी AI Eraser, AI Unblur और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स मौजूद हैं.
Google Pixel 10a vs OPPO Reno 15: सॉफ्टवेयर
यहां सबसे बड़ा अंतर देखने को मिलता है. Pixel 10a क्लीन और स्टॉक Android एक्सपीरियंस के साथ आता है. Google सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है. साथ ही Gemini AI इंटीग्रेशन और Pixel-एक्सक्लूसिव फीचर्स इसे खास बनाते हैं.
Reno 15 ColorOS 16 पर चलता है, जो ज्यादा कस्टमाइजेशन और फीचर-रिच एक्सपीरियंस देता है. हालांकि इसमें कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स होते हैं, जिससे शुरुआत में इंटरफेस थोड़ा भरा हुआ लग सकता है. OPPO पांच साल तक OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देता है.
Google Pixel 10a vs OPPO Reno 15: बैटरी और चार्जिंग
Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी है, जबकि Reno 15 में बड़ी 6500mAh बैटरी मिलती है. चार्जिंग के मामले में Reno 15 आगे है, क्योंकि इसमें 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है. Pixel 10a 30W चार्जिंग तक ही है. हालांकि, Pixel 10a में 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, जो Reno 15 में नहीं मिलता.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 9a vs Pixel 10a: डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा में कितना फर्क? देखें फुल कंपैरिजन