Redmi 14C: सस्ते दाम पर आया प्रीमियम लुक वाला शाओमी का यह स्मार्टफोन

Redmi 14C Price: स्मार्टफोन में HD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.88-इंच IPS डिस्प्ले मिलता है. डिवाइस का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है. यह फोन मिडनाइट ब्लैक, सेज ग्रीन, ड्रीमी पर्पल और स्टारी ब्लू कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है.

Redmi 14C Launch Review: शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो G81 अल्ट्रा SoC के साथ शानदार 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. डिवाइस ग्राहकों के लिए कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है.

120Hz का रिफ्रेश रेट

Redmi 14C स्मार्टफोन में HD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.88-इंच IPS डिस्प्ले मिलता है. डिवाइस का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है. डिवाइस का फ्रंट कैमरा 13MP का है और इसे वॉटर ड्रॉप नॉच में जगह दी गई है.

Xiaomi redmi 14c price

Helio G81 Ultra SoC वाला पहला डिवाइस

रेडमी का यह हैंडसेट Helio G81 Ultra SoC पानेवाला पहला डिवाइस है. CPU कॉन्फिगरेशन Cortex-A75 और Cortex-A55 है, जो 2.0GHz तक क्लॉक किये गए हैं. इसमें Mali-G52 MC2 GPU मौजूद है. डिवाइस पर दी गई RAM 4/6/8GB है जबकि स्टोरेज 128/256GB है. माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर इसकी मेमोरी बढ़ायी जा सकती है.

Redmi 14c top specifications / x

सर्कुलर कैमरा आइलैंड देता है प्रीमियम लुक

Redmi 14C के रियर कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और साथ में असिस्टिव लेंस भी दिया गया है. एलईडी फ्लैश सर्कुलर कैमरा आइलैंड पर मौजूद है. डिवाइस में 5160 mAh की बैटरी दी गई है, जबकि इसकी चार्जिंग स्पीड 18W है. डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और इसमें हेडफोन जैक भी है.

कीमत और उपलब्धता

रेडमी 14सी डिवाइस दो वेरिएंट्स में आया है-  4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज. यह फोन मिडनाइट ब्लैक, सेज ग्रीन, ड्रीमी पर्पल और स्टारी ब्लू कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. चेक रिपब्लिक में लॉन्च हुए इस डिवाइस की कीमत 4GB + 128GB के लिए CZK 2999 (लगभग 11,102 रुपये) है और 8 GB + 256 GB के लिए CZK 3699 (लगभग 13,694 रुपये) है.

Xiaomi 14 CiVi: शाओमी भारत में लायी दो सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन Xiaomi 14, जानिए कीमत और खूबियों की डीटेल

Xiaomi 14 Review: जानें अपने बजट में कितना दमदार है यह फोन

Redmi A3x Review: 6 हजार रुपये से सस्ते स्मार्टफोन में क्या-क्या मिलेगा?

7 हजार रुपये में आया शाओमी का तगड़ा फोन, लुक और फील प्रीमियम स्मार्टफोन वाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >