गलत मोबाइल नंबर पर रिचार्ज हो जाना एक बहुत ही नॉर्मल और परेशान करने वाली गलती है. पहले अगर ऐसा हो जाता था तो पैसे डूब जाते थे और कस्टमर्स के पास सिर्फ पछतावा रह जाता था. लेकिन अब रिलायंस जियो यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है. PIB की जानकारी के मुताबिक, जियो ने एक नया फीचर शुरू किया है, जिसकी मदद से यूजर्स गलती से हुए रिचार्ज को वापस रिवर्स कर सकेंगे.
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको उस व्यक्ति के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिसके नंबर पर गलती से रिचार्ज चला गया है. पूरा प्रोसेस सिर्फ आपके और Jio के बीच ही रहेगा. आइए अब आपको पूरा तरीका बताते हैं.
पहले जान ले ये बातें
सबसे पहले आपको ये समझना जरूरी है कि ये रिवर्स पेमेंट सिर्फ तभी काम करेगा जब आपने रिचार्ज अपने डिवाइस पर मौजूद MyJio ऐप से किया हो. अगर आपने रिचार्ज किसी थर्ड-पार्टी ऐप जैसे Paytm, GPay या PhonePe से किया है, तो फिर उस पेमेंट को वापस (reverse) करना संभव नहीं है.
अगर आपने गलती से कोई गलत रिचार्ज कर दिया है, तो आपको तुरंत एक्शन लेना होगा. आमतौर पर आपको 3 घंटे के अंदर-अंदर रिवर्सल की रिक्वेस्ट डालनी होती है, वरना फिर पैसा वापस मिलना मुश्किल हो जाता है.
रिवर्स पेमेंट करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- सबसे पहले अपने फोन में MyJio ऐप खोलें और लॉगिन करें.
- फिर जाकर अपना transaction history (लेन-देन का रिकॉर्ड) खोलें.
- वहां से उस गलत रिचार्ज को ढूंढे जो आपने हाल ही में किया है.
- अब उस रिचार्ज पर जाकर ‘Cancel Plan’ का ऑप्शन दबाएं (ये ऑप्शन सिर्फ थोड़े समय के लिए ही मिलता है).
- इसके बाद रिचार्ज कैंसिल करने की वजह चुनें, रिफंड कैसे लेना है वो सेलेक्ट करें और रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.
- बस इतना करने के बाद Jio आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस करेगा और आपका पैसा उसी अकाउंट या पेमेंट मेथड में वापस कर देगा जिससे आपने पेमेंट किया था.
यह भी पढ़ें: फीचर फोन यूजर्स के लिये Jio लाया नये प्लान्स, जानें कीमत और बेनिफिट्स
