Reliance Jio ने दुनिया कर ली मुठ्ठी में, मुकेश अंबानी की कंपनी ने डेटा ट्रैफिक में चीन को पीछे छोड़ा

Reliance Jio: रिलायंस जियो ने डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया की नंबर वन मोबाइल ऑपरेटर कंपनी का खिताब हासिल कर लिया है. पिछली तिमाही में जियो के नेटवर्क पर कुल डेटा ट्रैफिक 40.9 एक्साबाइट दर्ज किया गया. वहीं, अब तक शीर्ष पर रही चाइना मोबाइल इस तिमाही में 40 एक्साबाइट से भी कम डेटा खपत के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है.

Reliance Jio News: रिलायंस जियो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी बनने का खिताब अपने नाम कर लिया है. जियो ने चीन की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी चाइना मोबाइल को भी पीछे छोड़ दिया है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली तिमाही में जियो के नेटवर्क पर कुल डेटा ट्रैफिक 40.9 एक्साबाइट तक पहुंच गया, जबकि चाइना मोबाइल का डेटा ट्रैफिक 40 एक्साबाइट से कम दर्ज किया गया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने रिलायंस जियो को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख स्थान पर स्थापित कर दिया है.

5G सेवा का विस्तार इसका मुख्य कारण

जियो की इस सफलता के पीछे प्रमुख कारणों में से एक है उसका व्यापक 5G नेटवर्क विस्तार. कंपनी ने अपने Jio True 5G नेटवर्क के तहत देशभर में तेजी से 5G सेवाएं शुरू की हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 10.8 करोड़ से अधिक ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं. यही नहीं, कुल डेटा खपत में से लगभग 28% हिस्सा 5G नेटवर्क से आ रहा है, जो जियो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. जियो की 5G सेवाओं की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और तकनीकी नवाचार ने इसे वैश्विक डेटा ट्रैफिक के मामले में सबसे आगे ला दिया है.

Jio AirFiber की भूमिका भी महत्वपूर्ण

डेटा ट्रैफिक में वृद्धि में Jio AirFiber की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. जियो ने हाल ही में अपने एयर फाइबर सर्विस को देशभर के 5,900 शहरों में लॉन्च किया है. इससे दूरदराज और शहरी क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट की पहुंच आसान हुई है. इस सेवा ने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाला इंटरनेट प्रदान करते हुए डेटा खपत में वृद्धि की है. एयर फाइबर के माध्यम से जियो न केवल नए ग्राहकों को जोड़ रहा है, बल्कि मौजूदा उपयोगकर्ताओं की डेटा खपत भी बढ़ रही है.

डेटा खपत में उल्लेखनीय वृद्धि

जियो के नेटवर्क पर प्रति ग्राहक औसत मासिक डेटा खपत भी तेजी से बढ़ी है. वर्तमान में यह आंकड़ा 28.7 जीबी प्रति माह तक पहुंच गया है, जो तीन साल पहले 13.3 जीबी था. यह बढ़ती हुई डेटा खपत दर्शाती है कि जियो की सेवाओं की मांग बढ़ रही है और ग्राहक इसके हाई-स्पीड इंटरनेट का पूरा लाभ उठा रहे हैं. इस तरह, अपने 5G नेटवर्क, एयर फाइबर सेवा और उपभोक्ता केंद्रित दृष्टिकोण के कारण रिलायंस जियो ने डेटा ट्रैफिक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Jio Airtel Vi के इन 6 रिचार्ज प्लान्स में इकट्ठे मिलेगा 50GB, अब डेटा की टेंशन ओवर

यह भी पढ़ें: 365 दिनों की वैलिडिटी वाले जियो के दो प्लान्स, आपके लिए कौन है फायदेमंद?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >