स्वतंत्रता दिवस पर रिलायंस डिजिटल लाया डिस्को सेल; स्मार्टफोन्स, टीवी और लैपटॉप्स पर तगड़ी छूट, जानें ऑफर्स

Reliance Digital स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खास D.I.S.C.O. सेल लेकर आया है. इस सेल में आप स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर ₹45,000 तक की भारी छूट पा सकते हैं. एक्सचेंज बोनस, बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI जैसे शानदार ऑफर्स 16 अगस्त तक उपलब्ध हैं.

अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर के लिए नया स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या कोई होम अप्लायंस खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है. देश की प्रमुख रिटेल कंपनी रिलायंस डिजिटल ने अपनी स्पेशल D.I.S.C.O. (Digital India Sale Crazy Offers) सेल का ऐलान कर दिया है. 16 अगस्त तक चलने वाली इस खास सेल में ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस से लेकर बैंक कार्ड्स और UPI पेमेंट पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर बचत को दोगुना करने के लिए कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई और एडिशनल वारंटी जैसी सुविधाएं भी दे रही है.

एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट से होगी ₹45,000 तक की बचत

रिलायंस डिजिटल की इस लिमिटेड टाइम सेल में ग्राहकों को पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स को बदलने पर ₹15,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. इसके साथ ही विभिन्न बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड, पेपर फाइनेंस और यूपाआई (UPI) के जरिए भुगतान करने पर ₹30,000 तक की सीधी छूट का फायदा उठाया जा सकता है. यानी अगर सही कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया जाए तो कुल मिलाकर ₹45,000 तक की बड़ी बचत संभव है. कई चुनिंदा कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर कंपनी एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दे रही है.

किफायती स्मार्टफोन, ईयरबड्स और एक्सेसरीज पर धमाकेदार डील्स

स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री-लेवल से लेकर फ्लैगशिप डिवाइसेस तक पर बेहतरीन ऑफर्स मौजूद हैं. सेल में 4G स्मार्टफोन्स की शुरुआती कीमत ₹10,999 रखी गई है, जबकि 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन्स ₹13,999 की शुरुआती कीमत में खरीदे जा सकते हैं. प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस और 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है. अगर आप हेडफोन, ईयरबड्स या ब्लूटूथ स्पीकर्स जैसी एक्सेसरीज खरीदना चाहते हैं, तो UPI से पेमेंट करने पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं.

65-इंच 4K टीवी और होम अप्लायंसेज पर आधी से ज्यादा छूट

बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी के शौकीनों के लिए यह सेल बेहद खास रहने वाली है. रिलायंस डिजिटल पर 65 इंच का शानदार 4K UHD गूगल टीवी अब महज ₹39,990 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा, होम अप्लायंसेज में साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर ₹39,990 और एडवांस्ड वॉशर-ड्रायर ₹55,990 से शुरू हो रहे हैं. एक अन्य प्रीमियम ऑफर के तहत ₹50,000 या उससे ज्यादा की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ₹43,900 का डायसन बिग बॉल वैक्यूम क्लीनर सिर्फ ₹13,900 में लेने का अवसर मिल रहा है.

लैपटॉप पर 3 साल की वारंटी और भारी एक्सचेंज बेनिफिट

वर्किंग प्रोफेशन्ल्स और स्टूडेंट्स के लिए लैपटॉप्स की रेंज ₹39,999 से शुरू होती है. सेल के दौरान लैपटॉप खरीदने पर तीन साल तक की ब्रांड वारंटी के साथ-साथ पुरानी डिवाइस के बदले ₹5,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है. इन सभी डील्स और ऑफर्स का लाभ देशभर के रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, माय जियो स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन शॉपिंग करके उठाया जा सकता है.


ये भी पढ़ें: Google Pixel 11 सीरीज खरीदने के लिए कौन सा देश सबसे सस्ता? भारत, अमेरिका, जापान और UK की कीमत देखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >