10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 3,500 निट्स डिस्प्ले, भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro सीरीज

Redmi Note 17 Pro सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है, जिसमें Note 17 Pro और Pro Max शामिल हैं. Pro Max में 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 3,500 निट्स डिस्प्ले मिलता है. वहीं Pro में 9,000mAh बैटरी दी गई है.

Redmi Note 17 Pro सीरीज ने मंगलवार को भारत में एंट्री कर ली है. इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro Max और Redmi Note 17 Pro शामिल हैं. ये दोनों फोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 17 के बाद Note 17 सीरीज का हिस्सा बने हैं. सबसे खास बात इन दोनों फोन की बड़ी बैटरी है. Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी मिलती है.

Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max की कीमत

  • भारत में Redmi Note 17 Pro की कीमत 36,999 रुपये से शुरू होती है. इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 39,999 रुपये खर्च करने होंगे. 
  • दूसरी ओर, Redmi Note 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. अगर आप इसका टॉप मॉडल लेना चाहते हैं, तो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले Redmi Note 17 Pro Max की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है. 
  • सेल की बात करें तो Redmi Note 17 Pro की बिक्री भारत में 17 सितंबर से शुरू होगी, जबकि Note 17 Pro Max को 23 सितंबर से Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा. 
  • कलर ऑप्शन भी काफी अलग-अलग मिलेंगे. Note 17 Pro Max को Matcha Green, Secret Sunrise और Stealth Black में पेश किया गया है. वहीं, Redmi Note 17 Pro Cloud Blue, Purple Vibe और Stealth Black कलर में उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें: POCO X8 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जानें कीमत

Redmi Note 17 Pro Max स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.83 इंच का डिस्‍प्‍ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: Snapdragon 6 Gen 5 
  • रैम : 12GB तक 
  • स्‍टोरेज: 256GB तक
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड HyperOS 3
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स: IP66 + IP68 + IP69K
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 32MP
  • बैटरी: 10,000mAh
  • चार्जिंग: 100W (वायर्ड फास्ट चार्जिंग), 27W (वायर्ड रिवर्स चार्जिंग)

Redmi Note 17 Pro स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.83 इंच का डिस्‍प्‍ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: Snapdragon 6s Gen 4 SoC 
  • रैम : 12GB तक 
  • स्‍टोरेज: 256GB तक
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड HyperOS 3
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स: IP66 + IP68 + IP69K
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 9,000mAh
  • चार्जिंग: 67W (वायर्ड फास्ट चार्जिंग), 22.5W (वायर्ड रिवर्स चार्जिंग)

ये भी पढ़ें: ₹28,999 में लॉन्च हुआ iQOO का नया 5G फोन, 7200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >