Redmi 15A 5G लॉन्च डेट कन्फर्म, डिजाइन और फीचर्स की झलक आई सामने

Redmi 15A 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. इसमें 120Hz डिस्प्ले, 6300mAh बैटरी और 32MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे. कंपनी इसे बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है.

चाइनीज टेक कंपनी Redmi ने पिछले साल अगस्त में Redmi 15 5G को भारत में लॉन्च किया था. अब कंपनी अपनी इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi 15A 5G भारत में लाने जा रही है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा. साथ ही, इसकी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां इसके डिजाइन और बैटरी से जुड़े कई फीचर्स सामने आए हैं.

कब होगा लॉन्च?

रेडमी ने कन्फर्म किया है कि Redmi 15A 5G को भारत में 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने X पर इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही Xiaomi India की वेबसाइट पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया है. यह स्मार्टफोन भारत में ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा.

डिजाइन और लुक

फोन का डिजाइन मॉडर्न और सिंपल रखा गया है, जिसमें फ्लैट बैक पैनल और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. बैक पैनल में दो कैमरा और LED फ्लैश शामिल हैं. पिंक वेरिएंट में टेक्सचर्ड बैक फिनिश मिलता है, जो इसे अलग लुक देता है. फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच और थोड़े मोटे बेजेल्स दिए गए हैं, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ मौजूद हैं.

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • डिस्प्ले: Redmi 15A 5G में यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा.
  • बैटरी: फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक बैकअप देगी.
  • प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए, इसमें ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट मिलेगा, हालांकि इसका नाम अभी सामने नहीं आया है.
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 32MP AI प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा. हालांकि, सेकेंडरी कैमरे और फ्रंट कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: Oppo K14 5G की बिक्री भारत में हुई शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और दमदार फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >