Realme ने Realme 16 Pro 5G का नया Harry Potter Edition भारत और दूसरे देशों में लॉन्च कर दिया है. यह फोन खास तौर पर Harry Potter पसंद करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. इसमें मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड Realme 16 Pro 5G जैसे ही हैं, लेकिन इसके लुक और सॉफ्टवेयर में Harry Potter का खास जादू देखने को मिलता है.
कितनी है कीमत?
Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की भारत में कीमत 62,999 रुपये रखी गई है. यह फोन सिर्फ एक वेरिएंट में आएगा, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी. इसे Magic Brown कलर में Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.
खास बात यह है कि फोन के साथ सिर्फ स्मार्टफोन नहीं, बल्कि Harry Potter फैंस के लिए पूरा कलेक्टिबल पैकेज मिलेगा. इसकी पैकेजिंग Hogwarts थीम पर तैयार की गई है. बॉक्स में Hogwarts का एडमिशन लेटर, ट्रेन टिकट, Hogwarts Crests वाले बुकमार्क, कैरेक्टर पोस्टकार्ड और Hogwarts लोगो वाला खास फोन कवर भी मिलेंगे. इसके साथ एक फोन पिन भी दिया जाएगा, जिससे यह एडिशन Harry Potter फैंस के लिए और खास बन जाता है.
ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और सुपरफास्ट 5G! अगले 50 दिनों में भारत में एंट्री मारेंगे ये नए स्मार्टफोन्स
Harry Potter फैंस के लिए फोन का बैक पैनल है बेहद खास
फोन के पीछे ब्राउन लेदर फिनिश दी गई है, जबकि रियर पैनल पर Argyle टेक्सचर मिलता है, जो Wizard's Chess से इंस्पायर्ड है. बैक पैनल के बीच में Hogwarts Crest और Harry Potter की ब्रांडिंग दी गई है.
फोन का कैमरा मॉड्यूल भी काफी खास है. इसका डिजाइन Harry Potter के प्यारे उल्लू Hedwig से इंस्पायर्ड है. कैमरा लेंस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे Hedwig की आंखों जैसे नजर आते हैं.
Harry Potter थीम से बदलेगा फोन का पूरा लुक
फोन के अंदर भी Harry Potter का पूरा जादू देखने को मिलता है. इसमें Harry Potter थीम दी गई है, जिसमें Crest डिजाइन वाले 3D आइकन मिलते हैं. Theme Store का आइकन Sorting Hat जैसा दिखता है, जबकि कैलकुलेटर ऐप के लिए ‘Platform Nine and Three-Quarters’ वाला सिंबल दिया गया है. इसके अलावा Hogwarts थीम वाले वॉलपेपर भी मिलते हैं.
Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition के फीचर्स
- फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक जाती है.
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट दिया गया है. ग्राफिक्स का काम Arm Mali G615 GPU संभालता है.
- फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती है.
- कैमरे की बात करें तो Realme 16 Pro में फोटोग्राफी के लिए 200MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
- बैटरी के मामले में भी फोन काफी दमदार नजर आता है. इसमें 7,000mAh की Titan बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
ये भी पढ़ें: Samsung से Vivo तक नए फोन्स की पहली झलक: सितंबर में आए स्मार्टफोन्स में किसका कैमरा, बैटरी और AI फीचर सबसे अलग?
